फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Star Campaigner: Former Congressmen suresh pachouri become star campaigner of BJP

BJP Star Campaigner: पूर्व कांग्रेसी और हारे हुए विधायक बने भाजपा के स्टार प्रचारक, इन चेहरों को नहीं मिली जगह

Wed, 27 Mar 2024 03:39 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:39 PM IST
सार

मध्यप्रदेश से सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा जैसे बड़े नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं। खास बात ये है कि हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को भी भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह मिली है...

विज्ञापन
BJP Star Campaigner: Former Congressmen suresh pachouri become star campaigner of BJP
BJP Star Campaigner - फोटो : Amar Ujala/ Sonu Kumar

विस्तार

भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर तीन राज्यों मध्यप्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सभी राज्यों में भाजपा की लिस्ट में 40-40 दिग्गज नेताओं के नाम हैं। मध्यप्रदेश की सूची में पार्टी ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेता को भी स्टार प्रचारक की सूची में रखा है। पूर्व विधायक और पूर्व मंत्रियों को भी प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के लिए भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सात केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा शासित छह राज्यों के मुख्यमंत्री भी एमपी में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे। मध्यप्रदेश से सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा जैसे बड़े नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं। खास बात ये है कि हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को भी भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह मिली है।

विज्ञापन

इस सूची में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, वीरेंद्र कुमार खटीक, फग्गन सिंह कुलस्ते और स्मृति ईरानी शामिल हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के नाम शामिल हैं। दोनों उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल के अलावा मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, नारायण कुशवाहा, तुलसी सिलावट, निर्मला भूरिया और एदल सिंह कंसाना को भी इस सूची में रखा गया है। पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा और गौरीशंकर बिसेन भी एमपी में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। संगठन से राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के भी नाम हैं। इसके अलावा वरिष्ठ नेता सत्यनारायण जटिया का नाम भी लिस्ट में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहनवाज हुसैन, सुशील मोदी-अश्विनी चौबे भी स्टार प्रचारक

बिहार में पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है। पार्टी ने इस लिस्ट में केवल दो भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को रखा है। इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को इस सूची में जगह मिली है, हालांकि बक्सर से उनका टिकट कट गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राजीव प्रताप रूडी का नाम इस लिस्ट से गायब है।

भाजपा ने एक बार फिर से पवन सिंह को बिहार से बाहर कर दिया है। बिहार के आरा से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात करने वाले पवन सिंह को भाजपा ने बिहार में किसी सीट से नहीं उतारा है। इसके बाद अब पवन सिंह को स्टार प्रचारक के लिस्ट से भी बाहर कर दिया गया है। भाजपा द्वारा जारी किए गये 40 स्टार प्रचारक की लिस्ट में पवन सिंह को जगह नहीं दी गई है। इससे पहले पार्टी ने पवन सिंह को आसनसोल सीट से अपना उम्मीदवार भी बनाया था। लेकिन विरोध के चलते उनका टिकट काट दिया था।  

स्टार प्रचारक सूची में भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को भी स्टार प्रचारक में शामिल किया गया है। इन नामों में बेगूसराय के उम्मीदवार गिरिराज सिंह, उजियारपुर उम्मीदवार नित्यानंद राय, पश्चिम चंपारण से उम्मीदवार संजय जायसवाल, बक्सर से उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी आदि नाम शामिल हैं। इसके साथ ही सैयद शाहनवाज हुसैन, सुशील कुमार मोदी जैसे नेता भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। ये दोनों फिलहाल किसी अहम भूमिका में नहीं हैं। बिहार सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का नाम भी स्टार प्रचारक के सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही मंत्रियों में मंगल पांडेय, नीरज बबलू, कृष्ण नंदन पासवान, रेणु देवी और जनक चमार को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

बंगाल में मिथुन चक्रवर्ती और अमित मालवीय स्टार प्रचारक

पश्चिम बंगाल से भाजपा की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय का नाम भी शामिल हैं। पीएम मोदी और प्रमुख केंद्रीय नेताओं के अलावा पश्चिम बंगाल में भाजपा की ओर से शुभेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, स्वप्न दासगुप्ता, मुफुजा खातून, रूद्रनील घोष, अमिताभ चक्रवर्ती, सुकुमार राय, सिद्धार्थ टिर्की, देवा श्री चौधुरी सहित कई बड़े नेता स्टार प्रचारक बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed