फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP spokesperson Shehzad Poonawalla West Bengal Government TMC INDIA Alliance

शहजाद पूनावाला: 'बंगाल बम, बुलेट और बेटियों की भूमि बनती जा रही', महिलाओं से दुष्कर्म मामले में भाजपा का वार

Fri, 29 Sep 2023 03:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 29 Sep 2023 03:06 PM IST
सार

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यह वही सरकार है, जिसके राज में 2021 में चुनाव के बाद हिंसा के नाम पर बदला लेने के लिए महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया था। इसमें शामिल सभी आरोपियों को बचाने के लिए हरसंभव कोशिश भी की गई।

विज्ञापन
BJP spokesperson Shehzad Poonawalla  West Bengal Government TMC INDIA Alliance
Shehzad Poonawala - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पश्चिम बंगाल सरकार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने टीएमसी को तालिबानी मानसिकता करार दिया है। साथ ही लड़कियों के साथ हो रहे दुष्कर्म पर भी राज्य सरकार को लताड़ लगाई है। 
विज्ञापन


बंगाल अब बम, बुलेट और बेटियों के साथ अन्याय की भूमि
मीडिया से बातचीत करते हुए शहजाद पूनावाला ने पश्चिम बंगाल को बम, बुलेट और बेटियों के साथ अन्याय की भूमि बताया है। उन्होंने कहा, 'यह वह राज्य है जिसे मां माटी मानुस के नाम पर जाना जाता था, लेकिन अब यह केवल बम, बुलेट और बेटियों के साथ अन्याय की भूमि बनती जा रही है। इसके लिए टीएमसी सरकार ही जिम्मेदार है, जिसकी मानसिकता और संस्कार दोनो ही तालिबानी है।' 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'यह वही सरकार है, जिसके राज में 2021 में चुनाव के बाद हिंसा के नाम पर बदला लेने के लिए महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया था। इसमें शामिल सभी आरोपियों को बचाने के लिए हरसंभव कोशिश भी की गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन पर उठाया सवाल 
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इंडिया गटबंधन पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'हनुमानगढ़ में पीड़िता को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया था। इसपर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने क्या बयान दिया? यहां चयनात्मक आक्रोश क्यों है? क्या महिलाएं राज्यों की सीमाओं में बंटी हुई है? या फिर हर महिला की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।' 

उन्होंने आगे बताया, 'उनका विधायक जोहरी लाल मीना का बेटा एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी था, लेकिन राजस्थान पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। पॉक्सो कोर्ट ने उसके खिलाफ कार्वाई की, लेकिन इसके बावजूद राजस्थान पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश में लगी हुई है।' 


उज्जैन में 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म मामले में भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि उज्जैन में मुख्यमंत्री ने केवल सख्त बयान दिया, ना केवल इस घटना का खंडन किया बल्कि मुख्य आरोपी सहित 4-5 आरोपियों को भी पकड़ा और उन पर सख्ती से कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed