{"_id":"65410283632b7305c404127a","slug":"bjp-spokesperson-gaurav-bhatia-said-that-malware-comes-on-the-phone-after-visiting-suspicious-websites-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Apple Row: 'गलत वेबसाइट पर न जाएं, वरना आ जाएगा मैलवेयर', गौरव भाटिया ने ली चुटकी; पीयूष गोयल ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Apple Row: 'गलत वेबसाइट पर न जाएं, वरना आ जाएगा मैलवेयर', गौरव भाटिया ने ली चुटकी; पीयूष गोयल ने कही यह बात
Tue, 31 Oct 2023 07:05 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Tue, 31 Oct 2023 07:05 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुझे लगता है कि विपक्ष इन दिनों बेहद कमजोर दौर से गुजर रहा है। इसलिए उन्हें हर चीज में साजिश नजर आती है। हकीकत तो यह है कि एपल ने खुद ही साफ कर दिया है कि यह किसी तरह की खराबी थी और यह संदेश 150 देशों के लोगों तक पहुंचा। ऐसा लगता है कि यह एपल की ओर से एक गलती थी। हैकर्स भी दुनियाभर में सक्रिय हैं। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
गौरव भाटिया
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विपक्षियों द्वारा फोन की जासूसी के आरोपों पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गलत सामग्री देखने का विपक्षियों पर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि जिसके कारण उनके फोन पर मैलवेयर आ गया है।
इस मामले पर हमने भी साइबर विशेषज्ञों से बात की है। ऐसे कई देश हैं, जो भारत से शत्रुता रखते हैं। मैलवेयर, फिशिंग और स्पाइवेयर आपके फोन पर तब आता है, जब आप गलत वेबसाइट खोलते हैं। जानकारी देने के दौरान भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, मैं राहुल गांधी से अनुरोध करना चाहता हूं कि आप अपने मोबाइल फोन का सही इस्तेमाल करें। ऐसी किसी राष्ट्र विरोधी ताकत के साथ गठबंधन और या किसी भी वेबसाइट तक न पहुंचे, जो किसी भी भारतीय के लिए खिलाफ हो।
इस बीच विपक्षी नेताओं के आरोप के जवाब में केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा, जो लोग देश का विकास नहीं देख सकते, वे विनाशकारी राजनीति में लिप्त हैं। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा, इस तरह की सलाह 150 देशों के लोगों को भेजी गई है। एपल की ओर से भेजे गए मेल से यह समझा जा सकता है कि उनके पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने एक अनुमान के आधार पर अलर्ट भेजा है।
विज्ञापन
इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एपल चेतावनी संदेश को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वह लोगों का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी ने कहा, केसी वेणुगोपाल, सुप्रिया, पवन खेड़ा, सीताराम येचुरी, अखिलेश यादव और प्रियंका चतुर्वेदी को भी यह मिल गया है। भाजपा युवाओं का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। नेताओं ने अपने एपल उपकरणों पर प्राप्त चेतावनी के कथित स्क्रीनशॉट साझा किए।
पीयूष गोयल ने कही यह बात
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुझे लगता है कि विपक्ष इन दिनों बेहद कमजोर दौर से गुजर रहा है। इसलिए उन्हें हर चीज में साजिश नजर आती है। हकीकत तो यह है कि एपल ने खुद ही साफ कर दिया है कि यह किसी तरह की खराबी थी और यह संदेश 150 देशों के लोगों तक पहुंचा। ऐसा लगता है कि यह एपल की ओर से एक गलती थी। हैकर्स भी दुनियाभर में सक्रिय हैं। इसकी जांच की जाएगी। एपल को भी इसमें शामिल होने के लिए कहा गया है। मुझे लगता है कि शायद किसी ने विपक्षी नेताओं के साथ शरारत की है। उन्हें आधिकारिक शिकायत दर्ज करानी चाहिए और सरकार उस आधार पर उचित कार्रवाई करेगी।
गोयल ने कहा कि विपक्ष जो चाहे दावा कर सकते हैं, लेकिन देश उनकी स्थिति जानता है। वे अपने अंतर्कलह में उलझे हुए हैं। उन्हें हम पर टिप्पणी करने के बजाय पहले अपनी कमजोरियों पर गौर करना चाहिए। यह स्पष्ट है कि सरकार इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है और सरकार को ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं है।