फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP spent over Rs 24 crore on star campaigners chartered flights in Bihar elections

खुलासा: बिहार चुनाव में 24 करोड़ रुपये में भरी थी भाजपा के स्टार प्रचारकों ने उड़ान

Sat, 22 May 2021 03:04 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 22 May 2021 03:04 AM IST
सार

चुनाव आयोग की 30 लाख रुपये की सीमा से इतर हर उम्मीदवार पर खर्च किए करीब 43 लाख रुपये

विज्ञापन
BJP spent over Rs 24 crore on star campaigners chartered flights in Bihar elections
जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी और योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पिछले साल बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय ने करीब 26.7 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इनमें जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह जैसे स्टार प्रचारकों के चार्टर्ड विमानों के किराए पर खर्च किए गए 24.07 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके इतर पार्टी की राज्य इकाई ने स्टार प्रचारकों के लिए हेलिकॉप्टर व टैक्सी आदि पर महज 1.5 करोड़ रुपये ही खर्च किए, जबकि राज्य स्तर के नेताओं को प्रचार के लिए महज 45.6 लाख रुपये का खर्च दिया गया। भाजपा की तरफ से मार्च में दाखिल किया गया चुनाव खर्च का यह ब्योरा भारतीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को सार्वजनिक किया।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी डाटा के मुताबिक, चुनावी अवधि के दौरान भाजपा की बिहार इकाई का सकल खर्च लगभग 28 करोड़ रुपये था, जबकि पार्टी उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता देने के लिए कुल 16.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए यानी हर उम्मीदवार को लगभग 15 लाख रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की घोषणा और समापन के बीच भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय और राज्य इकाई ने करीब 71.73 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि इस दौरान पार्टी को महज 35.83 करोड़ रुपया चंदे व अन्य तरीकों से हासिल हुआ।

इन चुनावों के दौरान केंद्रीय व राज्य संगठन इकाई की तरफ से मिलकर करीब 71.73 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इनमें हर उम्मीदवार के लिए चुनाव आयोग की तरफ से तय 30.8 लाख रुपये की खर्च सीमा से इतर पार्टी की तरफ से खर्चे गए 43.84 लाख रुपये भी शामिल हैं। बता दें कि पार्टियों के लिए प्रचार खर्च की कोई सीमा तय नहीं है।


गूगल को भी दिए 1.59 करोड़ रुपये
भाजपा की बिहार इकाई ने मीडिया को चुनावों के दौरान 16 करोड़ रुपये के विज्ञापन दिए, जिनमें 1.59 करोड़ रुपये अकेले गूगल इंडिया के खाते में गए थे। भाजपा ने 71.73 करोड़ रुपये के कुल खर्च में से 54.7 करोड़ रुपये केवल विभिन्न तरीकों से प्रचार में ही खर्च किए थे, जिनमें विज्ञापनों से लेकर नेताओं के प्रचार अभियान तक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed