फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP sources claim enough support in Parliament to pass ordinance on control of services in Delhi

Parliament: दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर अध्यादेश पारित कराने के लिए संसद में पर्याप्त समर्थन, BJP का दावा

Mon, 12 Jun 2023 11:59 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 12 Jun 2023 11:59 PM IST
सार

अध्यादेश केजरीवाल सरकार के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नकारता है। इसलिए आम आदमी पार्टी संसद में अध्यादेश के खिलाफ गैर-भाजपा दलों से समर्थन प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमें विश्वास है कि हमारे पास अध्यादेश पारित कराने के लिए पर्याप्त संख्या हैं।

विज्ञापन
BJP sources claim enough support in Parliament to pass ordinance on control of services in Delhi
रामलीला मैदान में महारैली को संबोधित करते सीएम केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सूत्रों ने सोमवार को दावा किया कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण अध्यादेश पर विधेयक को पारित कराने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के पास संसद में पर्याप्त समर्थन है। भाजपा का यह दावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने के एक दिन बाद आया है।

विज्ञापन


अध्यादेश केजरीवाल सरकार के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नकारता है। इसलिए आम आदमी पार्टी संसद में अध्यादेश के खिलाफ गैर-भाजपा दलों से समर्थन प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमें विश्वास है कि हमारे पास अध्यादेश पारित कराने के लिए पर्याप्त संख्या हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लोकसभा में भाजपा के पास प्रचंड बहुमत है। लेकिन, राज्यसभा में भाजपा के पास बहुमत नहीं है, फिर भी यह अब तक अपने विधायी एजेंडे को पारित कराने के लिए उच्च सदन में क्षेत्रीय दलों से पर्याप्त समर्थन प्राप्त करने में सफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने केजरीवाल के प्रयासों पर जोर डालते हुए कहा था कि वह विपक्ष के नेता के रूप में उभरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसकी कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि आप नेता की रैली और विभिन्न शहरों में विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक से पता चलता है कि वह उनके नेता के रूप में उभरने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्र को संभवत: जुलाई में शुरू होने वाले मानसून सत्र के दौरान अध्यादेश के लिए संसद में समर्थन साबित करना होगा। 


केजरीवाल ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण पर अध्यादेश को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा था कि दिल्ली पर सबसे पहले 'हमला' किया गया है और इसी तरह के अध्यादेश अन्य राज्यों के लिए भी लाए जाएंगे, अगर अभी इसका विरोध नहीं किया गया। रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की "महारैली" को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश, 2023, दिल्ली के लोगों का अपमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed