फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP social media team is active, campaigning raise as well announcement of candidates

भाजपा की सोशल मीडिया टीम हुई सक्रिय, उम्मीदवारों की घोषणा होने के साथ ही तेज होगा प्रचार

Sat, 30 Mar 2019 12:47 AM IST
गौरव द्विवेदी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 30 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
BJP social media team is active, campaigning raise as well announcement of candidates
BJP Logo
दिल्ली भाजपा की आईटी टीम लोकसभा चुनाव में सघन प्रचार के लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली की सातों सीटों के लिए लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने के साथ ही इसके काम में तेजी आएगी जो पूरे लोकसभा चुनाव प्रचार तक चलती रहेगी। पार्टी ने इसके लिए अब तक लगभग 40 आईटी प्रोफेशनल्स को नियुक्त किया है।
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा आईटी सेल के प्रमुख पुनीत अग्रवाल ने अमर उजाला को बताया कि दिल्ली के सभी 14 सांगठनिक जिलों में एक सोशल मीडिया प्रमुख और दो सह-प्रमखों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में मंडल और बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया प्रमुख पद पर नियुक्ति की गई है। इन कार्यकर्ताओं का काम स्थानीय लोकसभा क्षेत्रों के मुद्दों की पहचान कर उसके प्रति पार्टी के विचार को उन तक पहुंचाना है। वहीं, मंडल और ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने आस-पास के लोगों तक पहुंचाने को कहा गया है।
विज्ञापन


मूल रुप से जयपुर से संबंध रखने वाले पुनीत अग्रवाल के मुताबिक कुछ लोग सरकार के कामों का नकारात्मक प्रचार भी करते हैं। ऐसे में जनता तक हकीकत पहुंचाने के लिए उन्हें इस पर काम करना पड़ता है। इसके लिए उन्हें केंद्रीय टीम से आधिकारिक सरकारी आंकड़ों की जानकारी मिल जाती है जिसकी मदद से वे अपनी बात रखते हैं। वहीं, जिन मुद्दों को जनता के सामने रखने के लिए प्रदेश स्तर पर चुना जाता है, उसकी रणनीति वे खुद तय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनीत अग्रवाल ने कहा कि आज राहुल गांधी देश के पांच करोड़ गरीबों को 72,000 रुपये की मदद देने करने की बात कर रहे हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि वर्तमान सरकार ने पचास करोड़ परिवारों तक पांच लाख रुपये के आयुष्मान योजना का लाभ पहुंचा दिया है। दस लाख परिवारों ने इस योजना का लाभ उठा भी लिया है। अब लाखों रुपये की सहायता के सामने राहुल 72,000 देने की काल्पनिक बात कर रहे हैं जबकि उन्हें खुद भी नहीं पता है कि इसके लिए फंड कहां से आएगा।

अग्रवाल के मुताबिक कांग्रेस का झूठ राजस्थान, मध्यप्रदेश के चुनाव में किसानों को मदद के झूठे वायदे के रुप में जनता के सामने आ चुका है। किसी का 25 रुपये तो किसी का 250 रुपये माफ किया जा रहा है। जनता कांग्रेस की सच्चाई जानती है, इसलिए राहुल की 72,000 की घोषणा का कोई असर नहीं पड़ने वाला है।


उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को अरविंद केजरीवाल ने सबसे ज्यादा ठगा है। यही कारण है कि उनकी टीम ने केजरीवाल के ही पिछले बयानों के आधार पर कुछ वीडियो तैयार किये हैं जो जनता के सामने उनकी सच्चाई बयान करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed