फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Slams Rahul Gandhi Over Remarks Against PM Modi, Calls It Shameful Politics

राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार: कांग्रेस पर हार की राजनीति का आरोप, 95 चुनावों में हार का भी जिक्र

Tue, 14 Apr 2026 11:06 PM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Shivam Garg Updated Tue, 14 Apr 2026 11:06 PM IST
सार

राहुल गांधी के पीएम मोदी पर दिए बयान से सियासी माहौल गरमा गया है। बीजेपी ने तीखा पलटवार करते हुए कांग्रेस पर हार की राजनीति करने का आरोप लगाया और 95 चुनावों में हार का जिक्र किया।

विज्ञापन
BJP Slams Rahul Gandhi Over Remarks Against PM Modi, Calls It Shameful Politics
बांसुरी स्वराज, भाजपा सांसद - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तीखे बयानों के जवाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पलटवार किया है। भाजपा ने राहुल गांधी की टिप्पणियों को शर्मनाक बताते हुए कहा कि कांग्रेस नेता और उनकी पार्टी तब तक आरोपों की राजनीति से बाज नहीं आएंगे, जब तक कि वे सौ हार का आंकड़ा पार न कर लें।

विज्ञापन


भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा देश की जनता राहुल गांधी की विभाजनकारी राजनीति को अब तक 95 चुनावों में खारिज कर चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के नेता द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा वाकई शर्मनाक थी।
विज्ञापन


राहुल पर भाजपा का पलटवार
बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी के इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा 'नरेंद्र मोदी किसी के द्वारा नियंत्रित नहीं हैं, बल्कि वह प्रतिबद्ध हैं। इसीलिए राहुल गांधी भ्रमित हैं।' उन्होंने याद दिलाया कि देश के मतदाताओं ने बार-बार मोदी के अथक प्रयासों और विकास नीतियों को मान्यता देते हुए जनादेश दिया है, जिससे मोदी सरकार में उनके गहरे विश्वास का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा 'मैं राहुल गांधी से कहना चाहूंगी, आप आरोपों की राजनीति करते रहिए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिणामों पर केंद्रित राष्ट्रीय नीति पर आगे बढ़ते रहेंगे। आप सुर्खियां बटोरते रहें, मोदी देश के लिए काम करते रहेंगे।'

'सौवीं हार' तक जारी रहेगी राजनीति?
भाजपा सांसद ने दोहराया कि देश की जनता ने गांधी की विभाजनकारी राजनीति को 95 चुनावों में अस्वीकार किया है। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि राहुल गांधी और कांग्रेस तब तक नहीं रुकेंगे जब तक कि वे (चुनाव हारने की) सेंचुरी (सौवीं हार) नहीं बना लेते।


क्या कहा था राहुल गांधी ने?
पश्चिम बंगाल में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में देश के हितों से समझौता किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी का नियंत्रण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाथ में है और भारत के कृषि क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। राहुल गांधी ने यहां तक कहा कि पीएम मोदी देशभक्त नहीं, देशद्रोही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed