फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP slam robert vadra calls land mafia said gandhi family hereditary corrupt

BJP: भाजपा ने रॉबर्ट वाड्रा को बताया भू-माफिया, गांधी परिवार को बताया 'जन्मजात भ्रष्ट'

Thu, 17 Apr 2025 03:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 17 Apr 2025 03:56 PM IST
सार

गुरुवार को ईडी ने लगातार तीसरे दिन राबर्ट वाड्रा से पूछताछ की। वाड्रा ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया और आरोप लगाया कि सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। 

विज्ञापन
BJP slam robert vadra calls land mafia said gandhi family hereditary corrupt
राबर्ट वाड्रा - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा ने रॉबर्ट वाड्रा और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला और कहा कि गांधी परिवार जन्मजात तौर पर भ्रष्ट है। गौरतलब है कि गुरुग्राम जमीन मामले में ईडी ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की। भाजपा नेता गौरव भाटिया ने रॉबर्ट वाड्रा को भू-माफिया बताया। मीडिया से बात करते हुए गौरव भाटिया ने रॉबर्ट वाड्रा पर आरोप लगाया कि उन्होंने किसानों की जमीन हड़पी। उन्होंने नेता विपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि वे नेशनल हेराल्ड मामले में शामिल हैं। साथ ही कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े होने का आरोप लगाया। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर बोफोर्स घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


'जनता की नजरों में वाड्रा भू-माफिया'
भाटिया ने कहा कि 'क्या इस परिवार ने कसम खाई है कि ये जहां भी जाएंगे, वहां भारत को और किसानों की जमीनों को लूटेंगे? ये लोग नहीं चाहते कि कोई इनसे सवाल भी पूछे।' भाजपा नेता ने तंज कसते हुए कहा कि 'खुद की नजरों में और कांग्रेस की नजरों में राबर्ट वाड्रा एक बड़े जननेता हैं, लेकिन जनता की नजरों में वे एक भू-माफिया और भ्रष्ट इंसान हैं और यही हकीकत है।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- SC: 'ऐसी कल्पना नहीं की थी, जहां जज कानून बनाएंगे', सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश पर बोले उपराष्ट्रपति धनखड़
विज्ञापन
विज्ञापन


वाड्रा से लगातार तीसरे दिन हुई पूछताछ
गुरुवार को ईडी ने लगातार तीसरे दिन राबर्ट वाड्रा से पूछताछ की। वाड्रा ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया और आरोप लगाया कि सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि गैर भाजपाई नेताओं के खिलाफ ईडी द्वारा कार्रवाई की जा रही है, जिससे ईडी की निष्पक्षता सवालों के घेरे में है। वाड्रा ने कहा कि जब हमने अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई तो इसके चलते उनके खिलाफ ईडी कार्रवाई कर रही है। वाड्रा ने कहा कि 'अगर मैं राजनीति में आया, जैसा कि सभी लोग चाहते हैं, वे (भाजपा) या तो वंशवाद के आरोप लगाएंगे या फिर ईडी का इस्तेमाल करेंगे। कुछ दिनों पहले मैंने अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का मामला उठाया था, उसके बाद ही परेशानी शुरू हो गई और ये कुछ नहीं। जब से मैंने कहा है कि लोग चाहते हैं कि मैं राजनीति में आऊं, तब से ही उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन ईडी के समन का कोई आधार नहीं है।'


संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed