{"_id":"5dc54c988ebc3e5b635f12de","slug":"bjp-shiv-sena-got-mandate-to-form-government-sharad-pawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बनाने के लिए भाजपा-शिवसेना को मिला है जनादेश: शरद पवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार बनाने के लिए भाजपा-शिवसेना को मिला है जनादेश: शरद पवार
Fri, 08 Nov 2019 05:24 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 08 Nov 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
शरद पवार (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
एनसीपी मुखिया शरद पवार ने कहा है कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन को सरकार बनाने के लिए जनादेश मिला है और उन्हें ही सरकार बनानी चाहिए। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास आठवले और मैंने इसपर विचार किया और हम इस बात पर सहमत हैं।
विज्ञापन
Sharad Pawar: Shiv Sena and BJP have got mandate and they should form govt .This is what Ramdas Athawale ji(RPI Chief) and me have discussed and we agreed on this point . Also, the delay in forming government is affecting the state economically and generally as well. #Maharashtra pic.twitter.com/xRhdJ524jP
— ANI (@ANI) November 8, 2019विज्ञापन
शरद पवार ने यह भी कहा कि राज्य में सरकार बनाने की देरी की वजह से सामान्य रूप के साथ ही आर्थिक रूप से भी राज्य को प्रभावित कर रही है।
बता दें कि देवेंद्र फडणवीस ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। फडणवीस और राज्य के अन्य मंत्रियों ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा। हालांकि वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री की भूमिका निभाते रहेंगे। फडवणीस ने यह भी कहा कि शिवसेना ने कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन