फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Second List: ML Khattar will contest from Karnal, Piyush Goyal, Anurag Thakur, Tejasvi Surya also contest

BJP Second List: खट्टर चुनाव मैदान में कूदे, पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर, तेजस्वी सूर्या को भी मिला टिकट

Wed, 13 Mar 2024 08:20 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 13 Mar 2024 08:20 PM IST
सार

भाजपा ने 72 उम्मीदवारों की नई सूची में नितिन गडकरी (नागपुर से) पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर), अनुराग ठाकुर (हमीरपुर लोकसभा सीट) सहित कई मंत्रियों और वर्तमान सांसदों को टिकट थमाया है। भाजपा की मीडिया सेल के इंचार्ज अनिल बलूनी को गढ़वाल सीट से और त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है...

विज्ञापन
BJP Second List: ML Khattar will contest from Karnal, Piyush Goyal, Anurag Thakur, Tejasvi Surya also contest
BJP Second List: Manohal Lal Khattar - फोटो : Amar Ujala/ Sonu Kumar

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की राजनीति इस समय सबसे तेज घूम रही है। दो दिन पहले वे हरियाणा के मुख्यमंत्री थे। 12 मार्च को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के दूसरे ही दिन उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया। अब वे हरियाणा के करनाल से भाजपा के उम्मीदवार घोषित कर दिये गए हैं। भाजपा ने 72 उम्मीदवारों की नई सूची में नितिन गडकरी (नागपुर से) पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर), अनुराग ठाकुर (हमीरपुर लोकसभा सीट) सहित कई मंत्रियों और वर्तमान सांसदों को टिकट थमाया है।

विज्ञापन

भाजपा की मीडिया सेल के इंचार्ज अनिल बलूनी को गढ़वाल सीट से और त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पंकजा मुंडे के बागी तेवरों के बाद भी उन्हें बीड से मैदान में उतारा गया है। अशोक तंवर को सिरसा की सुरक्षित सीट से, कृष्णपाल गुर्जर को फरीदाबाद से और राव इंद्रजीत सिंह यादव को गुड़गांव की सीट से मैदान में उतारा गया है। प्रह्लाद जोशी को धारवाड़, तेजस्वी सूर्या को बंगलूरू साउथ और येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को शिमोगा से मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed