फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP says Rahul Gandhi's prejudice against reservation out in open

BJP vs Rahul: राहुल के बयान पर भाजपा हमलावर, रविशंकर बोले- एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण के खिलाफ हैं कांग्रेस

Tue, 10 Sep 2024 09:06 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 10 Sep 2024 09:06 PM IST
सार

प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी संविधान को बचाने की वकालत करते हैं और दावा करते हैं कि जब स्थितियां निष्पक्ष होंगी तो उनकी पार्टी आरक्षण को खत्म कर देगी।

विज्ञापन
BJP says Rahul Gandhi's prejudice against reservation out in open
रविशंकर प्रसाद, राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

राहुल गांधी के अमेरिका के जॉर्जटाउन विवि में दिए गए भाषण को लेकर भाजपा ने हमला बोला। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण के खिलाफ हैं। अमेरिका में उनकी यह विचारधारा सामने आ गई।

विज्ञापन


प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी संविधान को बचाने की वकालत करते हैं और दावा करते हैं कि जब स्थितियां निष्पक्ष होंगी तो उनकी पार्टी आरक्षण को खत्म कर देगी।  पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिका में यह साफ हो गया है कि आरक्षण के खिलाफ राहुल गांधी की विचारधारा काफी अधिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता का संविधान बचाने और आरक्षण बचाने का अभियान एक ढोंग के अलावा और कुछ नहीं है। 
विज्ञापन


प्रसाद ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सदस्यों को आरक्षण प्रदान करने के खिलाफ थे। आरक्षण का विरोध राहुल गांधी की विरासत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर भी निशाना साधा। साथ ही डीएमके नेता एमके स्टालिन, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और वाम दलों के नेताओं से गांधी की टिप्पणी पर अपनी चुप्पी तोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि मैं चेतावनी देना चाहता हूं कि अगर कांग्रेस ने आरक्षण के प्रावधान के साथ कोई छेड़छाड़ करने या इसे खत्म करने की कोशिश की तो भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी।


लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा था कि जब भारत निष्पक्ष देश होगा, तब कांग्रेस पार्टी आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेगी, जो अभी नहीं है। राहुत गांधी ने यह टिप्पणी वाशिंगटन डीसी के प्रतिष्ठित जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में छात्रों से बात करते हुए की थी। उन्होंने कहा था कि जब आप वित्तीय आंकड़ों को देखेंगे, तो आदिवासियों को 100 रुपये में से 10 पैसे मिलते हैं। दलितों को 100 रुपये में से 5 रुपये मिलते हैं और ओबीसी को भी लगभग इतने ही पैसे मिलते हैं। असलियत यह है कि उन्हें भागीदारी नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed