{"_id":"5beeb6c8bdec2269637c2c94","slug":"bjp-says-preventing-cbi-unconstitutional-in-andhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई को आंध्र में रोकना असंवैधानिक, भ्रष्ट लोग बचने के लिए बना रहे गठबंधन: भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई को आंध्र में रोकना असंवैधानिक, भ्रष्ट लोग बचने के लिए बना रहे गठबंधन: भाजपा
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Nov 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में सीबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधप्रदेश सरकार के द्वारा राज्य में सीबीआई को इजाजत के बिना प्रवेश करने से रोकने संबंधी निर्देश जारी करने का मामला गरमा गया है। भाजपा ने इसे 'भ्रष्ट' लोगों के द्वारा खुद को बचाने की कोशिश बताया है। पार्टी ने कहा कि इस तरह भारत में कोई भी भ्रष्टाचारी खुद को बचाने में सफल नहीं हो सकता क्योंकि इस देश में संविधान का पालन होता है।
भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में शुक्रवार को कहा कि इस देश में एक नए तरह का गठबंधन बनाया जा रहा है। यह भृष्टाचारियों का गठबंधन है जो चंद्रबाबू नायडू, ममता बनर्जी और राहुल गांधी जैसे उन लोगों के द्वारा बनाया गया है जो खुद किसी न किसी बड़े घोटाले, भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और उनकी जांच सीबीआई के द्वारा की जा रही है।
राव के मुताबिक सीबीआई में इस समय चल रहे कुछ तनाव का लाभ लेते हुए जिस तरह से नायडू ने राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी पर सवाल उठाने की कोशिश की है वह बेहद निंदनीय है। भाजपा नेता ने कहा कि उनकी यह कोशिश कभी सफल नहीं होगी, लेकिन फिर भी यह लोकतांत्रिक देश की स्वतंत्र जांच एजेंसी को कटघरे में खड़े करने का मामला है जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
सीबीआई ने हाल ही में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के करीबी कुछ शीर्ष लोगों पर शिकंजा कसा था और छापेमारी की थी। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था।