{"_id":"5fa7f65568be41609216358b","slug":"bjp-says-narendra-modi-and-joe-biden-will-take-india-and-us-relations-to-the-next-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी और बाइडन भारत-अमेरिका संबंधों को अगले स्तर तक ले जाएंगे: भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी और बाइडन भारत-अमेरिका संबंधों को अगले स्तर तक ले जाएंगे: भाजपा
Sun, 08 Nov 2020 07:59 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 08 Nov 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
जो बाइडन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने रविवार को बधाई दी। नेताओं ने कहा कि भारत-अमेरिका के संबंध लोकतंत्र के सिद्धांतों पर आधारित हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बाइडन संबंधों को अगले स्तर तक ले जाएंगे।
विज्ञापन
राम माधव ने कहा-दुनिया बाइडन और हैरिस का करें स्वागत
भाजपा नेता राम माधव ने कहा कि अमेरिका के मतदाताओं ने अपनी पसंद बता दी है और अब शेष दुनिया को उनके निर्णय का स्वागत करना है और उनके नेतृत्व को बधाई देनी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंध लोकतंत्र, परस्पर लाभ और वैश्विक शांति के सिद्धांतों पर आधारित हैं।
विज्ञापन
मुझे विश्वास है कि बाइडन-हैरिस के नए नेतृत्व में अमेरिका-भारत के संबंध प्रगति के पथ पर पहले की तरह मजबूती से आगे बढ़ेंगे। माधव ने कहा कि मोदी और बाइडन एक-दूसरे को ओबामा प्रशासन के समय से जानते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी पहली अमेरिकी यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के आयोजन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
माधव ने कमला हैरिस के अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने को अमेरिकी लोकतंत्र की जीवंतता बताया और कहा कि वह विशेष बधाई की पात्र हैं।
भाजपा के प्रवक्ता राजीव चंद्रशेखर ने भी दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि मोदी और बाइडन भारत-अमेरिका के जीवंत संबंधों को अगले स्तर तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी बाइडन और हैरिस को बधाई देती है और भारत-अमेरिकी संबंधों को और मजबूत करने की आशा करती है क्योंकि दोनों देशों के बीच साझीदारी वैश्विक लोकतंत्र का भविष्य है।