फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP says Demonetisation a boon for New India but congress says black day

नोटबंदी के चार साल पूरे, कांग्रेस ने बताया काला दिन तो भाजपा ने गिनाए फायदे

Sun, 08 Nov 2020 04:25 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 08 Nov 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
BJP says Demonetisation a boon for New India but congress says black day
नोटबंदी के चार साल पूरे

नोटबंदी के चार साल पूरे हो गए हैं। इस कड़ी में भाजपा ने नोटबंदी के फायदे गिनाए हैं। भाजपा प्रवक्ता राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था को साफ-सुथरा बनाने में मदद मिली। इसके कारण अर्थव्यवस्था औपचारिक रूप से मजबूत हुई और बड़ी संख्या में गरीबों की मदद की गई।

विज्ञापन


डिजिटल ट्रांजेक्शन को मिल रहा है बढ़ावा
चंद्रशेखर ने कहा कि नोटबंदी के बाद से डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिल रहा है। अक्तूबर 2020 के दौरान देश में 207.16 करोड़ डिजिटल ट्रांजेक्शन हुए। एनपीसीआई (NPCI) के मुताबिक, अब तक 3.86 लाख करोड़ रुपये के यूपीआई (UPI) ट्रांजेक्शन हो चुके हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने नोटबंदी को बताया काला दिन
वहीं, दूसरी तरफ नोटबंदी के चार सार पूरे होने पर कांग्रेस ने केंद्र की मौजूदा मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने नोटबंदी को काला दिन बताया और सरकार से माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूंजीपतियों का लाखों करोड़ रुपय कर्ज माफ किया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने वीडियो ट्वीट में कहा, 'नोटबंदी पीएम की सोची समझी चाल थी ताकि आम जनता के पैसे से 'मोदी-मित्र' पूंजीपतियों का लाखों करोड़ रुपय कर्ज माफ किया जा सके। गलतफहमी में मत रहिए- गलती हुई नहीं, जानबूझकर की गई थी। इस राष्ट्रीय त्रासदी के चार साल पर आप भी अपनी आवाज बुलंद कीजिए।'
 

नोटबंदी से कालाधन का खात्मा हुआ
नोटबंदी के चार साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि इससे काले धन को कम करने में मदद मिली है, कर जमा करने में वृद्धि हुई है और पारदर्शिता बढ़ी है। ये परिणाम देश की प्रगति के लिए बहुत लाभकारी रहे हैं।'
 
8 नवंबर 2016 को हुई थी नोटबंदी
गौरतलब है कि आज ही के दिन साल 2016 (8 नवंबर 2016) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात आठ बजे ये एलान किया था कि रात 12 बजे से 1000 और 500 रुपये के नोट अब बंद हो जाएंगे यानी 1000 और 500 के नोट की कीमत कागज के टुकड़ों के बराबर होगी। 

ये था मकसद
बता दें मोदी सरकार ने नोटबंदी लाने की कई वजहें बताई थीं। इसमें कालेधन का खात्मा करना, सर्कुलेशन में मौजूद नकली नोटों को खत्म करना, आतंकवाद और नक्सल गतिविधियों पर लगाम कसने समेत कैशलेस इकॉनमी को बढ़ावा देना शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed