फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp says Congress under Rahul Gandhi buried in history like Mughals under Aurangzeb

Congress: 'इनके नेतृत्व में कांग्रेस का वही होगा, जो मुगलों...'; भाजपा ने राहुल गांधी की औरंगजेब से की तुलना

Sun, 14 Dec 2025 10:34 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 14 Dec 2025 10:34 PM IST
सार

Sudhanshu Trivedi on Rahul Gandhi: दिल्ली में कांग्रेस की रैली के बाद भाजपा ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर तीखा हमला किया है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस की तुलना मुगल साम्राज्य से की और कहा जैसे औरंगजेब के बाद मुगलों का पतन हुआ, वैसे ही कांग्रेस का होगा।

विज्ञापन
bjp says Congress under Rahul Gandhi buried in history like Mughals under Aurangzeb
सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा सांसद - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ रैली के बाद सियासी बयानबाजी और तेज हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार करते हुए राहुल गांधी के नेतृत्व पर सीधा हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि जिस तरह औरंगजेब के दौर में मुगल साम्राज्य इतिहास में सिमट गया, उसी तरह राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भी इतिहास के पन्नों में दफन हो जाएगी। इस बयान के बाद देश की राजनीति में बयानबाजी और टकराव का माहौल बन गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस की रैली के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाते सुना गया। इन नारों को लेकर भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस बार-बार मर्यादा तोड़ रही है और लोकतांत्रिक विरोध के नाम पर नफरत फैलाने वाली भाषा का इस्तेमाल कर रही है। इसी पृष्ठभूमि में भाजपा ने कांग्रेस और नेहरू परिवार की तुलना मुगल शासकों से करते हुए बड़ा राजनीतिक हमला बोला।
विज्ञापन


नफरत की राजनीति कर रही कांग्रेस- सुधांशु
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौत की कामना करते नजर आए। त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुस्लिम लीग और माओवादी सोच के एजेंडे पर चल रही है और अराजकता का मंच बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नितिन नवीन हैं या नबीन भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जाति-शिक्षा से भूत-भविष्य तक जानें

मुगल साम्राज्य से की नेहरू परिवार की तुलना
सुधांशु त्रिवेदी ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि मुगल साम्राज्य में छह शासक हुए—बाबर, हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब। औरंगजेब के बाद मुगल साम्राज्य का पतन शुरू हो गया। भाजपा नेता ने इसी तर्ज पर कहा कि कांग्रेस पर भी छह पीढ़ियों का शासन रहा है। इनमें मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और अब राहुल गांधी शामिल हैं। त्रिवेदी ने दावा किया कि राहुल गांधी छठे नेता हैं और उनके नेतृत्व में कांग्रेस का वही हश्र होगा जो औरंगजेब के बाद मुगलों का हुआ।


खुद की कब्र  खोद रही कांग्रेस- सुधांशु
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस बार-बार ऐसे बयान और नारे दे रही है, जो खुद उसके राजनीतिक भविष्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ “कब्र खोदने” जैसी भाषा का इस्तेमाल दरअसल कांग्रेस की हताशा को दिखाता है। त्रिवेदी के मुताबिक, कांग्रेस की यह सोच और भाषा ही उसे इतिहास में दफन करने का कारण बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और ऐसे बयानों का जवाब चुनावों में देगी।

भाजपा के इस हमले के बाद कांग्रेस की ओर से भी पलटवार की संभावना जताई जा रही है। दोनों दलों के बीच बयानबाजी ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में राजनीतिक संघर्ष और तेज होगा। भाजपा का कहना है कि वह विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति पर कायम रहेगी, जबकि कांग्रेस नकारात्मक और अपमानजनक राजनीति में उलझी हुई है। यह विवाद न सिर्फ बयानबाजी तक सीमित है, बल्कि आगामी राजनीतिक रणनीतियों और जनमत पर भी असर डाल सकता है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article