फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp sanjay bhatia won with huge voting difference karnal against kuldeep sharma in loksabha election

लोकसभा चुनाव 2019: सबसे बड़े अंतर से जीते भाजपा के संजय भाटिया, कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को हराया

Fri, 24 May 2019 07:05 AM IST
अरविंद अरविंद चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 24 May 2019 07:05 AM IST
विज्ञापन
bjp sanjay bhatia won with huge voting difference karnal against kuldeep sharma in loksabha election
संजय भाटिया - फोटो : file

लोकसभा चुनाव में एक बार फिर 'प्रचंड मोदी लहर' नजर आई। एक बार फिर बीजेपी रिकॉर्ड सीटों के साथ सत्ता संभालने जा रही है। इधर, विपक्ष, भाजपा की इस बड़ी जीत से डगमगा गया है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 में भी कई कीर्तिमान अपने नाम कर लिए हैं। ऐसे में जानेंगे की किस प्रत्याशी ने सबसे बड़े अंतर से लोकसभा चुनाव 2019 में जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया ने इस लोकसभा चुनाव में 6,56,142 मतों से रिकॉर्ड जीत अपने नाम की है। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा से था। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने एक तरफा बढ़त हासिल करते हुए रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। संजय को 9,11,594 और कुलदीप शर्मा को 2,55,452 वोट मिले।    
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 में दूसरी सबसे बड़ी जीत भाजपा के ही उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने 6,38, 239 लाख मतों के अंतर से कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना को चुनाव मैदान में पटखनी दी है। हरियाणा में यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ गुर्जर ने अपने पुराने जीत के अंतर को भी ध्वस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद लोकसभा सीट पर 10 नवंबर को हुए चुनाव में इस बार भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर सहित कुल 27 प्रत्याशी चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने उतरे थे। कृष्णपाल को 9,13, 222, कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना को 2,74,983 वोट मिले। वहीं, इसी सीट पर बसपा प्रत्याशी मनधीर मान को  86,752 और इनेलो प्रत्याशी महेंद्र सिंह चौहान को 12,070 वोट मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed