{"_id":"5dc83d9c8ebc3e5b0d457d98","slug":"bjp-sambit-patra-slams-congress-over-national-herald-article-on-ayodhya-verdict","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या फैसले पर नेशनल हेराल्ड में छपे लेख पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, अखबार ने मांगी माफी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अयोध्या फैसले पर नेशनल हेराल्ड में छपे लेख पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, अखबार ने मांगी माफी
Sun, 10 Nov 2019 10:11 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
sambit patra
- फोटो : ani
भाजपा ने अयोध्या मामले पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर नेशनल हेराल्ड में प्रकाशित हुए एक लेख को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, 'अखबार कहता है कि सुप्रीम कोर्ट ने वही फैसला दिया, जैसा विश्व हिंदू परिषद और भाजपा चाहती थी। यहां तक कि मूर्तियों को रखना और मस्जिद का गिराना गैरकानूनी था।' यह लेख आकार पटेल का है।
विज्ञापन
पात्रा ने कांग्रेस से माफी की मांग करते हुए कहा कि अखबार कहता है कि इस फैसले के परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे, भले ही फिलहाल शांति हो। उन्होंने कहा कि ऐसा लिखना सीधे तौर पर भारत को धमकी है।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि दोनों समुदायों ने इस फैसले का समर्थन किया है, लेकिन कुछ लोग इस शांति और सौहार्द को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। यह धिक्कार योग्य है। नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड करती है और इसका प्रबंधन कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण करते हैं। इस लेख को इसकी वेबसाइट से अब हटा लिया गया है। हालांकि अखबार ने भाजपा की आलोचना पर प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की। मगर अखबार ने इसके लिए ट्विटर पर माफी भी मांगी है।
विज्ञापन