फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP said, Rahul Gandhi temple philosophy is a election Stunt

राहुल गांधी के मंदिर दर्शन पर सियासत तेज, बीजेपी ने बताया चुनावी स्टंट

Tue, 14 Nov 2017 03:34 AM IST
एजेंसी/अहमदाबाद
एजेंसी/अहमदाबाद Updated Tue, 14 Nov 2017 03:34 AM IST
विज्ञापन
BJP said, Rahul Gandhi temple philosophy is a election Stunt
rahul gandhi

गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मंदिर दर्शन को भाजपा ने चुनावी हथकंडा करार दिया है। इसके जवाब में राहुल गांधी ने पाटन की एक जनसभा में कहा, ‘मैं शिव का भक्त हूं, सच्चाई में यकीन करता हूं।

विज्ञापन


पढ़ें: पूर्व सीएम रावत का भाजपा पर वार, कहा बड़ा कमीशन लेकर भारी मात्रा में बदले गए नोट
विज्ञापन


भाजपा जो भी बोले, मैं अपनी सच्चाई में विश्वास करता हूं।’ राहुल ने सोमवार देर रात बनासकांठा जिले के अंबाजी में प्रसिद्ध अंबादेवी मंदिर में भी दर्शन किए और पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राहुल गुजरात पहुंचते ही सबसे पहले अक्षरधाम मंदिर गए थे। इसके बाद ही वह भाजपा के निशाने पर आ गए थे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भूपेंदर यादव ने सोमवार को राहुल के हालिया मंदिर दौरे पर कहा था कि यह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनावी स्टंट है। 

पढ़ें: टिकट बिना नहीं टिके, किसी ने ‘दल’ बदला किसी ने ‘दिल’

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘कांग्रेस के स्टार प्रचारक इन दिनों मंदिरों के चक्कर लगा रहे हैं और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भारतीय संस्कृति के अनुरूप यह अच्छा कदम है। हालांकि किसी व्यक्ति को स्वाभाविक रूप से भी ऐसा करना चाहिए, न कि सिर्फ चुनाव के दौरान।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed