फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP's taunt on the election of Congress President, called the process a joke

Congress Election: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर भाजपा का तंज, प्रक्रिया को 'मजाक' बताते हुए कही ये बात

Sun, 28 Aug 2022 11:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 28 Aug 2022 11:18 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने व्यंग्य करते हुए सवाल किया, क्या इस साल अक्टूबर में मूर्ख दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी इस तमाशे की सच्चाई को जानते हैं।

विज्ञापन
BJP's taunt on the election of Congress President, called the process a joke
Shehzad Poonawalla

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के आंतरिक चुनाव को मजाक करार दिया है। पार्टी का आरोप है कि यह चुनाव मुगल शैली का है। सत्तारूढ़ दल ने इसे मजाक करार देते हुए कहा कि क्या यह अक्टूबर में 'अप्रैल फूल दिवस' मनाने वाली है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने व्यंग्य करते हुए सवाल किया, क्या इस साल अक्टूबर में मूर्ख दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी इस तमाशे की सच्चाई को जानते हैं। पूनावाला ने कहा, कांग्रेस वास्तव में लोकतंत्र मुक्त और जवाबदेही मुक्त पार्टी है। वहां प्रदर्शन से अधिक परिवार और गुण से अधिक चापलूसी अहम है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वहां किसी ऐसे व्यक्ति को दोबारा नेतृत्व देने पर शोरशराबा नहीं होगा, जिसके नेतृत्व में 49 में से 39 विधानसभा चुनावों में और दो लोकसभा चुनावों में हार मिली हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनावाला ने आरोप लगाया कि यह चयन या मुगल सल्तनत शैली में ताजपोशी से ज्यादा कुछ नहीं है जिसे चुनाव जैसे स्वरूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि हाल में कांग्रेस छोड़ने वाले गुलाम नबी आजाद सहित कई नेताओं ने राहुल गांधी और प्रस्तावित चुनाव प्रक्रिया की आलोचना की थी और आतंरिक चुनाव को दिखावा करार दिया था। 

पूनावाला ने कहा कि जब वह कांग्रेस में थे तो खुद संगठन में चुनाव लड़ना चाहते थे  लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया जो उसकी मुगल शैली की ताजपोशी को उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम रमेश ने गुलाम नबी आजाद की आलोचना और कई नेताओं द्वारा उनका समर्थन किए जाने के बाद यह घोषणा की है।


वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख 17 अक्टूबर घोषित किए जाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाने वाली एकमात्र पार्टी होने के का दावा किए जाने के बाद भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने सवाल किया, क्या यह मजाक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed