{"_id":"6727943cfc4971b271099d58","slug":"bjp-s-only-campaign-issue-in-jharkhand-is-polarisation-spread-of-communal-virus-cong-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: 'झारखंड में BJP का एकमात्र चुनावी मुद्दा ध्रुवीकरण व सांप्रदायिक वायरस को फैलाना', कांग्रेस का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jharkhand: 'झारखंड में BJP का एकमात्र चुनावी मुद्दा ध्रुवीकरण व सांप्रदायिक वायरस को फैलाना', कांग्रेस का आरोप
Sun, 03 Nov 2024 08:48 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 03 Nov 2024 08:48 PM IST
सार
कांग्रेस ने रविवार को कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र से यह स्पष्ट है कि उसका एकमात्र चुनावी मुद्दा ध्रुवीकरण और सांप्रदायिक वायरस को फैलाना है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर भी निशाना साधा है।
विज्ञापन
जयराम रमेश, नेता, कांग्रेस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले राजनेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं आज भाजपा की तरफ से अपना घोषणापत्र जारी किए जाने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज घोषणापत्र जारी करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की भाषा से यह स्पष्ट है कि भाजपा चुनावों के दौरान केवल धर्म के नाम पर कट्टरता, पूर्वाग्रह और घृणा फैलाने पर निर्भर करेगी। रमेश ने यह भी कहा कि भाजपा जाति जनगणना और राज्य के विकास को सुनिश्चित करने की केंद्र सरकार की जिम्मेदारियों के मुद्दों पर चुप है।
'भाजपा के पास केवल एक चुनावी मुद्दा'
कांग्रेस नेता ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, झारखंड के लिए आज जारी घोषणापत्र से यह स्पष्ट है कि भाजपा के पास केवल एक चुनावी मुद्दा है: ध्रुवीकरण और सांप्रदायिक वायरस का प्रसार। घोषणापत्र जारी करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री और उसके अभियान प्रभारी - असम के मुख्यमंत्री - की भाषा से यह स्पष्ट है कि राज्य में जेएमएम-कांग्रेस सरकार की बेहद लोकप्रिय और प्रभावशाली योजनाओं का भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है।
वोट मांगने से पहले राज्य के बकाए का हिसाब दें भाजपा
इससे पहले एक अन्य पोस्ट में, रमेश ने कहा कि भाजपा को लोगों से वोट मांगने से पहले झारखंड को लंबित कोयला रॉयल्टी के रूप में 1.36 लाख करोड़ रुपये जारी करने में देरी का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने पूछा, गैर-जैविक पीएम की सरकार ने कोयला रॉयल्टी के कारण झारखंड सरकार को बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये देने से इनकार क्यों किया?।
विज्ञापन
'क्या झारखंड के साथ इसलिए हो रहा सौतेला व्यवहार?'
उन्होंने दावा किया कि झारखंड में कोयला खदानें कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनियों की तरफ से संचालित की जाती हैं, जिन पर राज्य सरकार का बहुत बड़ा बकाया है। भूमि का भुगतान न करने के लिए 1,01,142 करोड़ रुपये बकाया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि झारखंड भाजपा की झारखंड इकाई राज्य के लिए धन जुटाने में क्यों विफल रही और प्रधानमंत्री इस पर चुप क्यों हैं। जयराम रमेश ने कहा, गैर-जैविक प्रधानमंत्री इन निधियों को जारी करने में क्यों विफल रहे? क्या झारखंड के साथ जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को वोट देने के लिए सौतेला व्यवहार किया जा रहा है? कांग्रेस नेता ने कहा, झारखंड के लोगों से एक भी वोट मांगने से पहले, भाजपा को राज्य को 1.36 लाख करोड़ रुपये जारी करने में हुई देरी का हिसाब देना चाहिए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन