{"_id":"65fbc927a1fd77bc110f2506","slug":"bjp-s-goa-lok-sabha-incharge-ashish-sood-slams-rahul-gandhi-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa: 'हम शक्ति की पूजा करते हैं, उसे नष्ट नहीं', राहुल गांधी की आलोचना कर बोले भाजपा के गोवा प्रभारी आशीष सूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa: 'हम शक्ति की पूजा करते हैं, उसे नष्ट नहीं', राहुल गांधी की आलोचना कर बोले भाजपा के गोवा प्रभारी आशीष सूद
Thu, 21 Mar 2024 11:14 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:14 AM IST
सार
सूद ने कहा कि हम अपनी उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। वहीं, सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के गोवा लोकसभा चुनाव प्रभारी आशीष सूद
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच, भाजपा के गोवा लोकसभा चुनाव प्रभारी आशीष सूद ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी को चुनावी मैदान में उतारने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। वहीं, भाजपा नेता ने कहा कि वह अपनी उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाएंगे।
विज्ञापन
गोवा में दो सीट पर चुनाव
शेड्यूल के अनुसार, इस साल लोकसभा चुनाव सात चरण में होंगे। गोवा में सात मई को सिर्फ एक चरण में चुनाव होगा। बता दें, यहां दो लोकसभा क्षेत्र हैं- उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा।
विज्ञापन
मुझे सूत्रों से पता चला है कि...
सूद ने कहा कि हम अपनी उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। इसलिए मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि कांग्रेस गोवा की दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार भी नहीं उतार पाएगी।'
विज्ञापन
राहुल गांधी की निंदा
एक सवाल के जवाब में भाजपा नेता ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था और मेरा भी मानना है कि हम नारी का सम्मान करते हैं। हम शक्ति की पूजा करते हैं और उसे नष्ट नहीं करते हैं।' उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'शक्ति' टिप्पणी के लिए भी निंदा की, जिसकी पीएम मोदी और अन्य भाजपा नेताओं ने तीखी आलोचना की थी।
ईवीएम में राजा की आत्मा
दरअसल, हाल ही में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की संपन्न रैली में राहुल गांधी ने कहा था, 'हिंदू धर्म में एक शब्द शक्ति है। हम शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। सवाल यह है कि शक्ति क्या है? राजा की आत्मा ईवीएम में है। यह सच है। राजा की आत्मा ईवीएम और देश के हर संस्थान ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग में है।'
आशीष सूद ने कहा कि भाजपा उन उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' और 'विकसित गोवा' को आगे ले जाएंगे।
2019 में रहा था यह नतीजा
अगर साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव पर गौर करें तो उत्तरी गोवा सीट पर भाजपा उम्मीदवार श्रीपद यसो नाइक ने जीत हासिल की थी, जबकि दक्षिण गोवा सीट कांग्रेस उम्मीदवार कॉस्मे फ्रांसिस्को कैटानो सरदिन्हा ने जीती थी। नाइक को 79.9 प्रतिशत वोट मिले थे। सरदिन्हा को 75.2 प्रतिशत वोट मिले थे।
इस बार भी नाइक पर दांव
भाजपा ने इस बार 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में उत्तरी गोवा से चुनाव लड़ने के लिए श्रीपद यसो नाइक के नाम की घोषणा की। पार्टी दक्षिण गोवा सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है।
2024 के लोकसभा चुनावों के लिए मतदान सात चरणों में होगा, जो 19 अप्रैल से शुरू होगा और एक जून को समाप्त होगा। चुनाव के नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे।