फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP's efforts to make Rahul Gandhi joke do not work anymore: Tharoor

राहुल गांधी का मजाक उड़ाने की भाजपा की कोशिशें अब कारगर नहीं रहीं : थरूर

Mon, 23 Oct 2017 01:56 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Oct 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
 BJP's efforts to make Rahul Gandhi joke do not work anymore: Tharoor
शशि थरूर
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने राहुल गांधी का मजाक बनाए जाने को लेकर भाजपा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी का मजाक बनाने में बहुत हद तक सफल रही थी लेकिन यह तरीका अब कारगर नहीं रहा क्योंकि लोग कांग्रेस उपाध्यक्ष को अब ‘प्रभावी प्रतिद्वंद्वी’ के तौर पर देख रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में पूरा माहौल बदला सा लग रहा है और लोग नरेंद्र मोदी सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर अपना ‘संशय’ जाहिर कर रहे हैं। अब लोग कांग्रेस को भाजपा के उपयुक्त विकल्प के तौर पर देखना चाहते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्व में राहुल गांधी का मजाक बनाने में बहुत हद तक सफल रही थी। वह चीज अब बहुत अधिक कारगर नहीं रही क्योंकि राहुल गांधी को भाजपा के प्रभावी प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की सोच में जो बदलाव आया है, वो अगर जारी रहा तो चीजें कांग्रेस के पक्ष में जा सकती हैं। थरूर ने कहा कि पंजाब के गुरदासपुर में कांग्रेस और केरल के वेंगारा में उसके सहयोगी दल की हालिया जीत से परिवर्तन नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि केरल और गुजरात में यात्रा निकालने की भाजपा की कोशिश पूरी तरह विफल रही।


थरूर ने कहा कि मैं भी यह प्रबल रूप से महसूस कर रहा हूं कि लोगों ने यह पूछना शुरू कर दिया है कि सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए क्या कर रही है। इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं है कि लोग हमें अप्रैल या मई 2014 की तुलना में अधिक संभावना के साथ देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed