फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP's Dilip Ghosh makes controversial remarks against Mamata, trinamool congress hits back

West Bengal: ममता बनर्जी पर विवादित टिप्पणी के बाद घिरे भाजपा सांसद दिलीप घोष, TMC ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Tue, 26 Mar 2024 03:38 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 03:38 PM IST
सार

भाजपा सांसद दिलीप घोष के विवादित बयान पर टीएमसी खासा आक्रामक दिखाई दे रही है। टीएमसी नेताओं ने दिलीप घोष पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनका बयान दिखाता है कि भाजपा की सोच क्या है। इस तरह की सोच भाजपा के डीएनए में है। 

विज्ञापन
BJP's Dilip Ghosh makes controversial remarks against Mamata, trinamool congress hits back
दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद दिलीप घोष के एक वीडियो क्लिप में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की का मजाक उड़ाते हुए सुनने के बाद मंगलवार को विवाद खड़ा हो गया है। जिसके बाद से ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी खासा आक्रामक दिखाई दे रही है। टीएमसी ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास भाजपा सांसद दिलीप घोष के बयान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी ओर दिलीप ने कहा कि जो कहना होगा, मैं आयोग को बताऊंगा। हर बार चुनाव से पहले तृणमूल महिला कार्ड खेलती है। मुझे प्रश्न पूछने का अधिकार है। हर कोई नहीं कर सकता। मैंने किया, मैं चुनाव आयोग को जवाब दूंगा। किसी एक को तो निशाना बनाना है, दिलीप घोष को बना दिया। महिला विरोधी कौन है, संदेशखाली के लोग अच्छी तरह से जानते हैं।
विज्ञापन


Image

इस तरह की सोच भाजपा के डीएनए में- टीएमसी
दिलीप घोष की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी ने कहा कि भाजपा सांसद की टिप्पणी भाजपा के डीएनए को दिखाता है। दिलीप घोष की आलोचना करते हुए टीएमसी ने वीडियो क्लिप साझा किया। पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष, जो वर्तमान में बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, ने टीएमसी के नारे 'बांग्ला निजेर मेये के चाय (बंगाल अपनी बेटी चाहता है)' का मजाक उड़ाया था। 
विज्ञापन

 

दिलीप घोष के बयान पर टीएमसी आक्रामक
दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि जब ममता बनर्जी गोवा जाती है, तो कहती है कि वह गोवा की बेटी है। त्रिपुरा में वह करती है कि वह त्रिपुरा की बेटी है। पहले उन्हें स्पष्ट करने दीजिए। मेदिनीपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद घोष टीएमसी के 2021 चुनाव नारे 'बांग्ला निजेर मेये केई चाय' का जिक्र कर रहे थे। भाजपा नेता की टिप्पणी के खिलाफ चुनाव आयोग का टीएमसी ने दरवाजा खटखटाया है। पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने दिलीप घोष से माफी की मांग की और कहा कि टिप्पणियां 'भाजपा के डीएनए' में मौजूद है। उन्होंने कहा कि दिलीप घोष को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। 
 

यह उनके मानसिक दिवालियापन को दिखाता है- टीएमसी
टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि दिलीप घोष राजनीतिक नेतृत्व के नाम पर अपमानजनक है। मां दुर्गा की वंशावली को चुनौती देने से लेकर अब ममता बनर्जी की वंशावली पर सवाल उठाने तक वह नैतिक दिवालियापन की सबसे गहरी खाई में डूब गए हैं। 
 

भाजपा नेता की महिला विरोधी सोच- टीएमसी
टीएमसी ने दावा किया कि इस तरह के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि दिलीप घोष के मन में बंगाल की महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है, चाहे वह हिंदू धर्म की प्रतिष्ठित देवी हों या भारत की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हों। गौरतलब है कि टीएमसी ने चुनावी नारा 'बांग्ला निजेर मेयेकेई चाय' लाकर 'बंगाली गौरव' को बढ़ावा दिया था।


भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने नोटिस जारी कर घोष से मांगा स्पष्टीकरण
मामले पर विवाद बढ़ने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेता दिलीप घोष को नोटिस जारी किया है और सीएम ममता पर की गई उनकी अशोभनीय टिप्पणी के लिए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed