फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP's Central Committee meeting on Jharkhand elections, many top leaders including PM Modi attended

Jharkhand: झारखंड चुनाव पर BJP केंद्रीय समिति की बैठक, PM मोदी हुए शामिल; उम्मीदवारों पर चर्चा

Tue, 15 Oct 2024 10:36 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 15 Oct 2024 10:36 PM IST
सार

Jharkhand elections: चुनाव आयोग (ईसी) ने मंगलवार को घोषणा की कि झारखंड में चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी।

विज्ञापन
BJP's Central Committee meeting on Jharkhand elections, many top leaders including PM Modi attended
भाजपा की चुनाव समिति की बैठक - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अगले महीने होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की मंगलवार शाम यहां बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष सीईसी सदस्यों में शामिल हुए।  बैठक में संभावित उम्मीदवारों की सूची पर विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड के लिए भाजपा की प्रभारी अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ के अलावा पार्टी की झारखंड इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन


चुनाव आयोग (ईसी) ने मंगलवार को घोषणा की कि झारखंड में चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी। भाजपा जहां जनता दल (यूनाइटेड) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली है। वहीं वह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करने पर भी विचार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीट शेयरिंग पर भी बात
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के बीच सीट बंटवारे के फॉर्मूले को लेकर भी जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार खड़े कर सकती है। वहीं, 14 सीटें गठबंधन में शामिल पार्टियों के खाते में जाने की संभावना है।


2019 के विधानसभा चुनावों में, झामुमो ने 81 में से 30 सीटें जीती थीं, कांग्रेस ने 16 और राजद ने एक सीट जीती थी। तीनों दलों ने बहुमत के साथ गठबंधन सरकार बनाई थी।  भाजपा ने 2014 में 37 सीट जीती थी लेकिन 2019 में वह 25 सीटों पर सिमट गई थी। आजसू पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा था और वह दो सीट ही जीत सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed