{"_id":"65aab3e9c37ed05637094611","slug":"bjp-s-ayodhya-darshan-campaign-more-than-100-special-trains-will-run-from-maharashtra-to-ram-janmabhoomi-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: भाजपा का अयोध्या दर्शन अभियान, महाराष्ट्र से रामजन्मभूमि के लिए चलेंगी 100 से ज्यादा विशेष ट्रेने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: भाजपा का अयोध्या दर्शन अभियान, महाराष्ट्र से रामजन्मभूमि के लिए चलेंगी 100 से ज्यादा विशेष ट्रेने
Fri, 19 Jan 2024 11:09 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:09 PM IST
सार
Maharashtra: मुंबई भाजपा ने अयोध्या दर्शन के लिए मुंबई की हर विधानसभा से कम से कम एक हजार लोगों को विशेष ट्रेन से अयोध्या में भगवान राम के दर्शन कराने की तैयारी शुरू की है। अकेले मुंबई से 36 विशेष ट्रेनें अयोध्या के लिए चलेंगी।
विज्ञापन
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र को राममय बनाने की तैयारी शुरू की है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रदेश भाजपा ने अयोध्या दर्शन अभियान चलाने की योजना बनाई है। इस अभियान का प्रमुख संजय उपाध्याय को बनाया गया है। वहीं, मुंबई भाजपा सचिव प्रमोद मिश्र को रामलला के दर्शन का प्रमुख बनाया गया है, जो मुंबई के भक्तों को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन सुलभ कराएंगे।
विज्ञापन
भाजपा की योजना के तहत महाराष्ट्र से सौ से ज्यादा विशेष ट्रेनें अयोध्या के लिए चलाई जाएंगी। जबकि, अकेले मुंबई से 36 विशेष ट्रेनें चलेंगी। मुंबई भाजपा ने अयोध्या दर्शन के लिए मुंबई की हर विधानसभा से कम से कम एक हजार लोगों को विशेष ट्रेन से अयोध्या में भगवान राम के दर्शन कराने की तैयारी शुरू की है। अयोध्या धाम में भक्तों को आवास उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी मुंबई भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी को और रामलला के दर्शन की जिम्मेदारी मुंबई भाजपा सचिव प्रमोद मिश्र को मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 29 जनवरी से मुंबई से अयोध्या के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी। अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन एक दिन के अंतर पर चलेगी। भाजपा का यह अभियान मुंबई के सभी भक्तों के लिए सुरक्षित यात्रा के साथ आवास, भोजन व्यवस्था के अलावा सभी को रामलला के दर्शन सुलभ हो सकें, इसके उचित प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन