{"_id":"66a4dc856696930f5a04f2e5","slug":"bjp-ruled-states-chief-ministers-meeting-at-party-headquarter-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: पीएम मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक, कई राज्यों के डिप्टी सीएम भी मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: पीएम मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक, कई राज्यों के डिप्टी सीएम भी मौजूद
Sat, 27 Jul 2024 05:09 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:09 PM IST
सार
BJP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक भाजपा मुख्यालय पर जारी है। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई राज्यों के उप मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। पार्टी की ओर से आयोजित 'मुख्यमंत्री परिषद' का मकसद राज्यों में प्रमुख पहलों की समीक्षा करना, सर्वोत्तम शासन प्रथाओं और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के पालन पर चर्चा करना था।
विज्ञापन
शाह और नड्डा भी बैठक में मौजूद
बैठक में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इन राज्यों के मुख्यमंत्री भी बैठक में शामिल
इसके अलावा, बैठक में मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, हरियाणा, मणिपुर और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। यह बैठक केंद्री बजट पेश किए जाने के मद्देनजर हो रही है। जिसमें विपक्ष ने केंद्र सरकार पर बिहार और आंध्र प्रदेश को छोड़कर अन्य सभी राज्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक है। लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, क्योंकि पार्टी ने संसद के निचले सदन में अपना बहुमत खो दिया।
विज्ञापन
बैठक में शासन के मुद्दों पर चर्चा
हालांकि, पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में शासन के मुद्दों पर चर्चा हुई। इस तरह की पिछली बैठक इसी साल फरवरी में हुई थी।