{"_id":"67503a9cd8409df290093a0d","slug":"bjp-rss-tearing-constitution-to-shreds-says-mallikarjun-kharge-on-rahul-stopped-from-visiting-sambhal-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: 'BJP-RSS संविधान की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं', राहुल को संभल जाने से रोके जाने पर भड़के खरगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: 'BJP-RSS संविधान की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं', राहुल को संभल जाने से रोके जाने पर भड़के खरगे
Wed, 04 Dec 2024 04:48 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 04 Dec 2024 04:48 PM IST
सार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि दो समुदायों के बीच नफरत पैदा करना ही भाजपा और आरएसएस की विचारधारा है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के संभल का दौरा करने वाले थे, लेकिन उन्हें दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर ही रोक लिया गया। राहुल गांधी को हिंसाग्रस्त क्षेत्र जाने से रोकने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर संविधान की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया। दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर रोके जाने के बाद राहुल गांधी वापस दिल्ली लौट आए। खरगे ने सोशल मीडिया पर कहा कि दो समुदायों के बीच मफरत पैदा करना ही भाजपा और आरएसएस की विचारधारा है।
भाजपा-आरएसएस पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "भाजपा और आरएसएस अपने विभाजनकारी एजेंडे से संविधान की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल में पीड़ितों से मिलने से रोकना इस बात का सबूत है। दो समुदायों के बीच नफरत पैदा करना ही भाजपा और आरएसएस की विचारधारा है। वे हर जगह नफरत के बाजार की शाखाएं खोलने पर तुले हुए हैं।" उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस सद्भाव, शांति, भाईचारा और प्रेम फैलाने के लिए अपनी दुकान खोलती रहेगी और समाज को एकजुट रखने में मदद करेगी।" कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आश्वासन देते हुए कहा, "हम झुकेंगे नहीं, हम पीछे हटेंगे नहीं।"
क्या है संभल हिंसा मामला?
बता दें कि 19 नवंबर को अदालत के एक आदेश पर एक मुगलकालीन मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया। दरअसल, ऐसा दावा किया गया था कि जिस स्थान पर मस्जिद है, वहां पहले एक हरिहर मंदिर था। मस्जिद के सर्वेक्षण के कारण क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया। 24 नवंबर को दूसरे सर्वेक्षण के दौरान क्षेत्र में हिंसा फैला गई। जामा मस्जिद के पास प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए। सुरक्षा कर्मियों की उनकी झड़प हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। इस हिंसा में कई लोग घायल भी हुए।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन