{"_id":"5b578b694f1c1b6f548b66e2","slug":"bjp-responsible-for-growing-incidents-of-beating-at-the-hands-of-crowd-mamata","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ के हाथों पिटाई की बढ़ती घटनाओं के लिए भाजपा जिम्मेदार : ममता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भीड़ के हाथों पिटाई की बढ़ती घटनाओं के लिए भाजपा जिम्मेदार : ममता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम बंगाल
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश में भीड़ के हाथों पिटाई के चलते होने वाली हत्या की घटनाओं में वृद्धि के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि पार्टी को इन घटनाओं की महज निंदा करने की बजाय अपने नेताओं पर अंकुश लगाना चाहिए। वे यहां राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर में हाल में पिटाई से एक व्यक्ति की मौत की घटना का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में इस घटना की निंदा की है। लेकिन इन घटनाओं की निंदा करने की बजाय भाजपा आखिर अपने छोटे से लेकर बडे़ नेताओं पर अंकुश क्यों नहीं लगा पा रही है?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के नफरत फैलाने के अभियान के चलते ही देश के विभिन्न हिस्सों में इतने लोग मारे गए हैं। इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। इसकी शुरुआत घर (भाजपा) से ही होनी चाहिए।
विज्ञापन