{"_id":"59edc9344f1c1b68678b7194","slug":"bjp-reply-on-congress-allegation-of-horse-trading-in-gujarat-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद-फरोख्त के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- कांग्रेस ड्रामेबाज पार्टी नंबर एक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
खरीद-फरोख्त के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- कांग्रेस ड्रामेबाज पार्टी नंबर एक
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 23 Oct 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
ravi shankar prasad
कांग्रेस के खरीद फरोख्त के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ड्रामेबाज पार्टी नंबर एक है।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा 'कांग्रेस का इतिहास झूठ, भ्रष्टाचार और विकास की अनदेखी का है। राहुल गांधी आपके स्क्रिप्ट लिखने वाले होम वर्क नहीं करते। राहुल ने कभी विकास की राजनीति नहीं की। पार्टी पर लगे सभी आरोप निराधार हैं।'
गौरतलब है कि गुजरात विधासभा चुनाव से पहले राज्य में पार्टियों के बीच राजनीतिक घमासान शुरु हो गया है। आरोपों के दौर के बीच आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे पाटीदार समुदाय के नेता नरेंद्र पटेल ने बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के करीबी माने जाने वाले नरेंद्र का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उन्हें अपनी पार्टी ज्वॉइन करने के लिए करीब 1 करोड़ का ऑफर दिया।
पढ़ें- आज से तीन दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी, बोले- गुजरात न कभी बिका, न कभी बिकेगा
नरेंद्र के मुताबिक उन्हें एडवांस में 10 लाख रुपये दिए गए थे और बाकी के 90 लाख पार्टी में शामिल हो जाने के बाद दिए जाने थे। इससे पहले यह तय माना जा रहा था कि वे बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। दरअसल, नरेंद्र पटेल ने रविवार रात अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस सच को मीडिया के सामने रखा।
नरेंद्र ने कहा कि ये पैसा मुझे नहीं चाहिए, मैं सिर्फ पाटीदार समाज के लिए आंदोलन में आया हूं, मैं राजकीय अपेक्षा के लिए नहीं आया हूं।

"Dramebaaz party number one", this is Congress party: Ravi Shankar Prasad, BJP pic.twitter.com/c8DXcSBCcH
— ANI (@ANI) October 23, 2017विज्ञापन