फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP releases candidates list for Sikkim Assembly elections Know all updates in hindi

BJP: भाजपा ने जारी की सिक्किम के लिए 14 उम्मीदवारों की सूची; जानें किसे कहां से दिया टिकट

Sun, 24 Mar 2024 09:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गंगटोक Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 24 Mar 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
BJP releases candidates list for Sikkim Assembly elections Know all updates in hindi
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक। - फोटो : ani

देश में आम चुनावों के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होना है। अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में एक चरण में मतदान होंगे, जबकि ओडिशा में विधानसभा चुनाव चार चरणों में होगा।  इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की अपनी पांचवी सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने सिक्किम की 14 विधानसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही भाजपा ने राज्य में अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया था। 

विज्ञापन


इन्हें यहां से दिया टिकट
भाजपा ने अपर बुर्टुक से दिल्ली राम थापा, मानेबंग डेंटाम से नरेंद्र कुमार सुब्बा, योकसम-ताशीडिंग से किनझोंग शेरप भूटिया, यांगथांग से सैंचम लिंबो, रिंचेनपोंग से सैंचो लेप्चा, सोरेंग-चाकुंग से पूर्णा सिंह सुब्बा, सालघरी जूम से पहलमान कामी, बरफंग से ताशी दादुल भूरिया, पोकलोक कामरांग से अर्जुन राय, गेथांग मचौंग से संगय ग्यात्सो भूटिया, अरिथांग से उदय गुरांग, काबी लुंगचोक से उगैंन नेधुप भूटिया, सांगा से तेस्तीन ताशी भूटिया को चुनावी मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन

 Image
भाजपा ने कल ही किया था अकेले चुनाव लड़ने का एलान
गौरतलब है कि भाजपा ने कल ही सिक्किम में लोकसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ने का एलान किया था। राज्य में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के साथ अपना गठबंधन तोड़ने का एलान करते हुए भाजपा ने कहा था कि लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में भी एसकेएम के साथ गठबंधन नहीं होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्किम का सियासी समीकरण
2019 के विधानसभा चुनावों पर नजर डाली जाए तो सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों में से सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को 17 और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को 15 सीटें मिली थी। तब भाजपा को दो प्रतिशत से भी कम वोट मिले थे। एसडीएफ से दलबदल कर भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों की संख्या अचानक 10 हो गई। इसके बाद एसकेएम और भाजपा ने चुनाव बाद गठबंधन का फैसला लिया।

एकमात्र राज्यसभा सीट भी भाजपा की झोली में गई
एसडीएफ के दो विधायकों ने एसकेएम का दामन थामा था। इससे उसकी सीटों की संख्या 19 तक पहुंच गई। बाद में कराए गए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने दो सीटें जीतीं। इससे कुल विधायकों की संख्या 12 हो गई। सिक्किम में पैर जमा रही भाजपा को एकमात्र राज्यसभा सीट जीतने में भी सफलता मिली। इसी साल जनवरी में डीटी लेप्चा राज्यसभा सदस्य बने। वर्तमान में प्रेम सिंह तमांग सिक्किम के मुख्यमंत्री हैं।


विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए  19 अप्रैल को होगा मतदान
सिक्किम में विधानसभा की कुल 32 सीट और लोकसभा की एक सीट है। राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मतदान एक साथ 19 अप्रैल को होगा। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च है, नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 30 मार्च है। 32 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती 2 जून को और एकमात्र लोकसभा सीट के लिए 4 जून को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed