फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP releases a list of 13 candidates for West Bengal Elections 2021

बंगाल चुनाव: भाजपा ने जारी की 13 उम्मीदवारों की सूची, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Tue, 23 Mar 2021 08:58 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 23 Mar 2021 08:58 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा की 11 सीटों पर चुनाव के लिए मंगलवार को उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की जबकि दो अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों को बदला।

विज्ञापन
BJP releases a list of 13 candidates for West Bengal Elections 2021
पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 में भाजपा की नई उम्मीदवार सूची - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा की 11 सीटों पर चुनाव के लिए मंगलवार को उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की जबकि दो अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों को बदला। पार्टी ने सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा (सेवानिवृत्त) को दक्षिण कोलकाता की रासबिहारी सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।

विज्ञापन


 


वहीं, पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अशोक लाहिड़ी को बालुरघाट से प्रत्याशी घोषित किया गया है। लाहिड़ी को पहले उत्तर बंगाल की अलीपुरद्वार सीट से चुनाव लड़वाने का फैसला किया गया था लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते अब उन्हें बालुरघाट से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने अलीपुरद्वार से स्थानीय नेता सुमन कांजीलाल को पिछले सप्ताह प्रत्याशी घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


चौरंगी और काशीपुर-बेलगछिया सीटों पर प्रत्याशियों द्वारा चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद पार्टी ने नए उम्मीदवारों की घोषणा की है। चौरंगी से शिखा मित्रा को टिकट दिया गया था जो पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा की पत्नी हैं। इसके साथ ही तृणमूल विधायक माला साहा के पति तरुण साहा को काशीपुर-बेलगछिया से उम्मीदवार बनाया गया था।

भाजपा के लिए असमंजस की स्थिति तब उत्पन्न हो गई थी जब मित्रा और साहा ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया और कहा कि वह पार्टी में शामिल नहीं हुए थे। पार्टी ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुए विश्वजीत दास को बागड़ा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से उन्होंने बोंगाव (उत्तर) विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था और पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर के भाई सुब्रत ठाकुर को गायघाटा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी के कई पुराने नेता उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम न पा कर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।


294 सीटों के लिए आठ चरणों में होगा मतदान
बता दें कि बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग होगी। 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे। पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे। तीसरे चरण की वोटिंग के लिए 6 अप्रैल का दिन तय किया गया है, जहां 31 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग होगी। पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होगा, जहां 45 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण में 41 सीटों, 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 36 सीटों तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी। दो मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed