Karnataka Politics:भाजपा ने जारी किया टोल फ्री नंबर, कार्यकर्ताओं को फर्जी केस से बचाने के लिए बनाई खास रणनीति
भाजपा सांसद सूर्या ने कहा कि सिद्धारमैया की कांग्रेस सरकार विपक्ष की आवाज दबाने खूब कोशिश कर रही है। पिछले कुछ दिनों से कई कांग्रेस नेता और मंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं को उनकी गलत नीतियों की निंदा और उनका विरोध करने के कारण धमका रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। शनिवार को हेल्पाइन जारी करने के बाद भाजपा सासंद ने बताया कि कांग्रेस शासन में जिस भाजपा नेता या कार्यकर्ता पर फर्जी मुकदमे दायर किए हैं, उन्हें कानूनी सलाह दी जाएगी।
यह है टोल फ्री नंबर
बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा के सांसद और भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने बताया कि हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ कांग्रेस ने फर्जी केस दर्ज कराए हैं। इसलिए हम अपने कार्यकर्ताओं को कानूनी सलाह और उनकी मदद करेंगे। कार्यकर्ताओं के लिए 18003091907 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।
गलत नीतियों का विरोध करने पर धमकी
भाजपा सांसद सूर्या ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने कर्नाटक की सत्ता संभाली है। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने खूब कोशिश की है। पिछले कुछ दिनों से कई कांग्रेस नेता और मंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं को उनकी गलत नीतियों की निंदा और उनका विरोध करने के कारण धमका रहे हैं। उन पर कार्रवाई और केस दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा था तटीय इलाकों में संघ से प्रभावित सांस्कृतिक संगठनों पर कड़ी कार्रवाई जाएगी। उन्होंने संगठन और उनके सदस्यों के लिए विशेष टास्क फोर्स के गठन की योजना बनाई है। ऐसा लगता है कि कर्नाटक के गृहमंत्री सीधा पीएफआई से आदेश ले रहा है।
सीएम की दौड़ से निकले शिवकुमार
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार हाल ही में अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पहुंचे थे। यहां उन्होंने क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि आप लोगों की इच्छा थी कि मुझे मुख्यमंत्री के रूप में देखें वह कभी झूठी नहीं होगी। बस थोड़ा धैर्य रखना है। सभा को संबोधित करते हुए शिवकुमार ने बताया कि आप लोगों ने मुझे अधिक संख्या में वोट दिए। क्योंकि आप लोग चाहते थे कि मैं मुख्यमंत्री बनूं। लेकिन अब फैसला हो चुका है। इसमें अब कुछ नहीं कर सकते। दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुझे धैर्य रखने की सलाह दी है। मैं अपने बड़ों की सलाह को सिर झुकाकर मान रहा हूं। मुझे धैर्य रखना होगा। सभा में उन्होंने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि मुझे मुख्यमंत्री के पद पर देखने की आप लोगों की इच्छा कभी गलत नहीं होगी, बस थोड़ा सा धैर्य बनाए रखना है।