फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP release Candidate List after Shanta and jp Nadda's meeting

हिमाचल चुनावः शांता और नड्डा की मुलाकात के बाद बीजेपी की सूची जारी, धूमल सीएम पद की दौड़ में शामिल

Wed, 18 Oct 2017 08:11 PM IST
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Oct 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
BJP release Candidate List after Shanta and jp Nadda's meeting
बीते चार दिनों से जारी रूठने और मनाने की कवायद के बाद भाजपा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि नाराज चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल को साधने के बाद ही पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची घोषित करने की हिम्मत जुटाई।
विज्ञापन


पार्टी के जरिए सूबे की सभी 68 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें 6 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि नाराज चल रहे शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल से नड्डा की मुलाकात ने उम्मीदवारों के ऐलान की राह आसान बनाई। दोनों ही नेता नाराज बताए जा रहे थे।
विज्ञापन


भाजपा आलाकमान के इशारे के बाद नड्डा ने बुधवार सुबह पालमपुर पहुंचकर शांता कुमार के साथ नाश्ता किया और उसके बाद उन्होंने दोपहर का भोजन धूमल के साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाश्ता और भोजन के जरिए नड्डा ने पार्टी के दोनों वरिष्ठ नेताओं की नारजगी दूर की उसके बाद उन्होंने सूबे के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। नड्डा चूंकि खुद पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव हैं इसलिए उम्मीदवारों की सूची उन्हीं के जरिए जारी की गई। 

उम्मीदवारों के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री पद की रेस में धूमल आगे, पार्टी दे सकती है नेतृत्व का संकेत
भाजपा के जरिए धूमल को मैदान में उतारे जाने के साथ ही नेतृत्व को लेकर चल रहे सस्पेंस से परदा हट गया है। अब धूमल मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

सूत्र बताते हैं कि जल्द ही नेतृत्व के रूप में धूमल के नाम का संकेत जनता के बीच दे दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि धूमल की नाराजगी को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है।

 

धूमल की नाराजगी पार्टी को मैदान पर भारी न पड़े इसलिए भाजपा आलाकमान ने ऐन वक्त पर जेपी नड्डा के नाम को पीछे खींचा है। वैसे धूमल ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए भाजपा आलाकमान को यह च्वाइस भी दी है कि वे 75 वर्ष की उम्र पार करने के बाद स्वत: सूबे की कुर्सी छोड़ देंगे। वर्तमान में वे 73 वर्ष के बताए जा रहे हैं। 

क्यों नाराज थे शांता और धूमल 
शांता कुमार जहां अपने मनपसंद लोगों को उम्मीदवार ना बनाये जाने से नाराज थे। तो धूमल की नाराजगी बतौर मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने को लेकर थी। लेकिन भाजपा आलाकमान के निर्देश के बाद नड्डा ने प्रदेश के दोनों वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनकी नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया है।

शांता कुमार के पंसद के दो  उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। वे 3 सीट पर अपने पंसद के लोगों के लिए टिकट चाह रहे थे। धर्मशाला सीट से उनके पसंद के व्यक्ति किशन कपुर को पार्टी ने ऐन वक्त पर टिकट दिया है।
 

तो धूमल को सुजानपुर से मैदान में उतारकर भाजपा ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि सूबे में वे अब भी उसके चेहरा हैं। वैसे भी धूमल पीएम मोदी के खास माने जाते हैं। सूबे की राजनीति में उन्हें स्थापित कराने का श्रेय नरेंद्र मोदी को ही है। हिमाचल प्रदेश का प्रभारी रहते हुए मोदी ने शांता कुमार के मुकाबले धूमल को तरजीह दिया। तब से दोनों नेताओं के बीच रिश्ते बेहद गहरे हैं। 

 

नड्डा को चुनाव लड़ाना चाहते थे शाह

BJP release Candidate List after Shanta and jp Nadda's meeting

14 अक्टूबर को भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति के जरिए 62 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए जाने के बाद भी चार दिनों तक पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं हो सकी।

शांता और धूमल की नाराजगी के अलावा उम्मीदवारों के ऐलान में देरी की वजह के रूप में नड्डा की उम्मीदवारी भी एक कारण थी। एक वरिष्ठ भाजपा नेता के अनुसार पार्टी अध्यक्ष अमित शाह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को विधानसभा का चुनाव लड़वाना चाहते थे।

जिससे नेतृत्व का संकेत दिया जा सके। लेकिन धूमल की नाराजगी को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने नड्डा को उम्मीदवार बनाने से परहेज किया है। हालांकि भविष्य के लिए उनके रास्ते अब भी खुले हुए हैं। 
  
पीएम मोदी के कहने पर बढ़ा महिलाओं का दबदबा
बताया जा रहा है कि प्रदेश भाजपा के जरिए केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी गई सूची में महिला उम्मीदवारों की संख्या महज एक थी। पीएम मोदी ने चुनाव समिति की बैठक में राज्य के नेताओं से कहा कि उम्मीदवारी में वे महिलाओं की संख्या बढ़ायें।

पीएम मोदी के हस्तक्षेप का परिणाम है कि भाजपा ने आधा दर्जन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदू गोस्वामी समेत अन्य 5 महिलाओं को टिकट मिला है।

गोस्वामी पालमपुर से उम्मीदवार बनी हैं। तो इंदोरा से रीता धीमान, शाहपुर से श्रीमति सरविन चौधरी, भोरंज से कमलेश कुमारी, कसुम्पती से विजय ज्योति सैन और रोहडू से शशि बाला को उम्मीदवार बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed