फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP reactions on Rahul gandhi statements on pm modi

संसद: भाजपा बोली- मानसिक संतुलन खो बैठे हैं राहुल गांधी, लोकसभा में 45 और राज्यसभा में 63 फीसदी हुआ कामकाज

Fri, 11 Aug 2023 05:01 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Aug 2023 05:01 PM IST
सार

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने कभी नहीं सोचा था कि हम मणिपुर पर चर्चा के लिए सहमत होंगे।

विज्ञापन
BJP reactions on Rahul gandhi statements on pm modi
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी - फोटो : twitter.com/JoshiPralhad

विस्तार

पीएम मोदी के संसद में भाषण के बाद राजनीति जोरों पर है। पहले राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस पर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। वहीं अब संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने कभी नहीं सोचा था कि हम मणिपुर पर चर्चा के लिए सहमत होंगे।

विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि आज भी राहुल गांधी ने क्या-क्या कहा है। मुझे लगता है कि राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्होंने जवाब नहीं सुना है। वह सदन में नहीं आए। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि तथाकथित सबसे पुरानी पार्टी इतना गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन


आगे प्रह्लाद जोशी ने कहा कि  राजनीतिक कारणों से विपक्ष ने (बिलों की) चर्चा में भाग नहीं लिया, उन्होंने केवल दिल्ली सेवा विधेयक में भाग लिया... सरकार कभी नहीं चाहती थी कि कोई विधेयक बिना चर्चा के पारित हो, बेशक, हमने चर्चा के बिना पारित नहीं किया है। राज्यसभा में लगभग सभी बिलों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मणिपुर में कांग्रेस ने नफरत के बीज बोए
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है और कहा कि मणिपुर में कांग्रेस ने नफरत के बीज बोए, मणिपुर पहले हिंसा के लिए जाना जाता था। कांग्रेस गृहमंत्री द्वारा लाए गए शांति प्रस्ताव पर सहमत नहीं हुई। कांग्रेस शांति के बजाय जले पर नमक छिड़क रही है। राहुल गांधी ने भारत माता की मृत्यु की कामना की है। ऐसी भाषा से राहुल की मानसिकता पता चलती है।

आगे बोले कि केवल 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग के समर्थक ही 'भारत माता' को तोड़ने, मारने की सोच सकते हैं। उन्हें मणिपुर की महिलाओं की चिंता नहीं है। वे संविधान, भारत माता की हत्या की बात करते हैं। राहुल गांधी को राजस्थान की महिलाओं की चिंता नहीं है, आप पश्चिम बंगाल, बिहार, मणिपुर की महिलाओं में अंतर करते हैं।

लोकसभा में सिर्फ 45 फीसदी कामकाज हो पाया 
इस बार के मानसून सत्र में विपक्ष ने मणिपुर की घटनाओं को लेकर काफी हंगामा किया। हंगामे और नारेबाजी के कारण लोकसभा में सिर्फ 45 फीसदी ही कामकाज ही हो पाया। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन को लेकर जानकारी देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि 23 दिनों तक चले सत्र के दौरान कुल 17 बैठकें हुईं। उन्होंने कहा कि लोकसभा की उत्पादकता करीब 45 फीसदी और राज्यसभा की 63 फीसदी है। 

प्रल्हाद जोशी बताया कि 20 बिल लोकसभा में पारित हुए, पांच बिल राज्यसभा में पेश किए गए। विपक्ष चर्चा में शामिल नहीं हुआ। दिल्ली सेवा बिल को छोड़कर विपक्ष ने किसी भी चर्चा में भाग नहीं लिया। वे भी इसलिए कि उन्हें उस मुद्दे पर अपनी एकता साबित करनी थी। राज्यसभा में 55 बिल लाए गए। सरकार कभी नहीं चाहती कि बिना चर्चा के बिल पास हो हालांकि हमें करना पड़ा। राज्यसभा में लगभग सभी विधेयकों पर चर्चा हुई।

आप सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को धोखाधड़ी की शिकायतों के बाद विशेषाधिकार के उल्लंघन के लिए शुक्रवार को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया। उनका निलंबन सदन के नेता पीयूष गोयल द्वारा पेश किए गए एक प्रस्ताव के बाद हुआ। मणिपुर की स्थिति पर चर्चा और सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण दोपहर के भोजन से पहले के सत्र में उच्च सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित की गई।

प्रियंका गांधी ने पीएम पर कसा तंज 
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब पर तंज किया। वाड्रा ने कहा कि उन्हें मणिपुर में शांति प्रयासों के बारे में बात करनी चाहिए थी, लेकिन उनका दो घंटे से अधिक लंबे भाषण में चुटकुले, व्यंग्य और अप्रासंगिक बातें थीI

मोदी ने बृहस्पतिवार को विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की आलोचना करते हुए इसे अहंकारी वंशवादियों का समूह बताया था। उन्होंने विश्वास जताया था कि लोग 2024 के लोकसभा चुनावों में रिकॉर्ड तोड़ जनादेश के साथ 'गरीब के बेटा' को आशीर्वाद देंगे।


प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा, अपने पद की गरिमा के अनुरूप प्रधानमंत्री को मणिपुर जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर हंसना-मजाक करना शोभा नहीं देता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed