फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Rajya Sabha Record: 1st Women MP from Nagaland Phangnon Konyak Know All About

राज्यसभा में भाजपा के नाम नया रिकॉर्ड : नगालैंड से पहली बार किसी महिला को बनाया सांसद, जानिए फान्गनॉन कोन्याक के बारे में सबकुछ

Tue, 05 Apr 2022 08:47 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 05 Apr 2022 08:47 AM IST
सार

राज्यसभा के छह नए सांसदों ने आज शपथ ली। इसमें एक नाम ऐसा भी है, जिस खूब चर्चा हो रही है। वह नाम है एस फान्गनॉन कोन्याक का। 

विज्ञापन
BJP Rajya Sabha Record: 1st Women MP from Nagaland Phangnon Konyak Know All About
नगालैंड से भाजपा की सांसद एस फान्गनॉन कोन्याक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एस फान्गनॉन कोन्याक... नगालैंड की पहली महिला जो राज्यसभा की आज सांसद बन गईं। इसी के साथ भाजपा के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया। आज तक राज्यसभा में नगालैंड से कोई भी महिला सदस्य नहीं था। कोन्याक को राज्यसभा के सभापति और उप-राष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने शपथ दिलाई। इस दौरान कोन्याक अपनी परंपरागत वेशभूषा में नजर आईं। आइए बताते हैं कि कोन्याक कौन हैं और कैसे वह राज्यसभा की सांसद बनीं? 
विज्ञापन


दिल्ली में पढ़ाई की, महिलाओं के हक की आवाज उठाई
कोन्याक समुदाय से ताल्लुक रखने वाली एस. फान्गनॉन कोन्याक नागालैंड की रहने वाली हैं। शुरुआती पढ़ाई होली क्रॉस सीनियर सेकेंड्री स्कूल दीमापुर से हुई है। 12वीं के बाद वह दिल्ली आ गईं और यहां दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक किया। 
विज्ञापन


फान्गनॉन नगालैंड की तेज तर्रार महिला नेताओं में से एक हैं। उन्होंने नगालैंड में महिलाओं के उत्थान के लिए काफी काम किया। मौजूदा समय वह भाजपा महिला मोर्चा नगालैंड की अध्यक्ष भी हैं। कोन्याक को जब राज्ससभा का उम्मीदवार बनाया गया था तब नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि ये बिलकुल सही फैसला है। कोन्याक से पहले रानो एम शाजिया पहली बार नागालैंड से संसद तक पहुंचने वाली पहली महिला थीं। हालांकि, वह लोकसभा की सदस्य थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सांसदों ने भी ली शपथ
  • असम से भाजपा सांसद पबित्र मार्गेरिटा
  • असम से यूपीपीएल सांसद रवंगवरा नारजारी 
  • केरल से कांग्रेस सांसद जेबी माथेर हीशम
  • केरल से सीपीआई सांसद संदोष कुमार 
  • केरल से सीपीआई (एम) सांसद एए रहीम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed