फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Rajya Sabha MP Samik Bhattacharya files nomination for West Bengal BJP President

West Bengal: समिक भट्टाचार्य ने बंगाल भाजपा अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, शाम तक हो सकता है नाम का एलान

Wed, 02 Jul 2025 03:40 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 02 Jul 2025 03:40 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल भाजपा को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। बुधवार को भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया है। उनका चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।
 

विज्ञापन
BJP Rajya Sabha MP Samik Bhattacharya files nomination for West Bengal BJP President
राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा ने अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। पार्टी ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अपने पार्टी अध्यक्षों का का चुनाव कर लिया है। बुधवार को पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष के चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई। भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया है।

विज्ञापन


बंगाल भाजपा के अध्यक्ष अभी सुकांत मजूमदार हैं। उन्हें 2021 में बंगाल भाजपा का अध्यक्ष चुना गया था। अब इस पद के लिए समिक भट्टाचार्य ने नामांकन दाखिल कर दिया गया है। समिक ने बुधवार दोपहर भाजपा के साल्ट लेक कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी साथ मौजूद रहे। उनका बंगाल भाजपा का अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि चूंकि सिर्फ समिक भट्टाचार्य ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया है, इसलिए उन्हें बिना किसी मुकाबले के निर्वाचित घोषित किए जाने की संभावना है। प्रदेश भाजपा के एक नेता ने बताया, शाम 4 बजे तक केवल समिक भट्टाचार्य ने ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनके नाम का एलान आज शाम या कल सम्मान समारोह में किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


2026 के विधानसभा चुनाव बहुत दूर नहीं हैं, इसलिए भाजपा संगठनात्मक बदलाव के लिए कमर कस रही है और भट्टाचार्य की नियुक्ति को उस बड़ी योजना का हिस्सा माना जा रहा है। अगर आज शाम तक कोई और नामांकन दाखिल नहीं किया जाता है, तो भट्टाचार्य राज्य पार्टी प्रमुख के रूप में सुकांत मजूमदार की जगह लेंगे।

केंद्रीय नेतृत्व की ओर से सर्वसम्मति से चुना गया उम्मीदवार बनेगा अध्यक्ष
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन बुधवार को स्वीकार किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापस लेने की प्रक्रिया भी उसी दिन होगी। अधिसूचना के मुताबिक, उम्मीदवारों की अंतिम सूची बुधवार शाम छह बजे जारी की जाएगी। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, अगर एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं, तो मतदान गुरुवार को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा और नतीजे दोपहर 1.30 बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि, पार्टी के कई नेताओं का कहना है कि यह प्रक्रिया महज एक औपचारिकता है और केंद्रीय नेतृत्व की ओर से सर्वसम्मति से चुने गए उम्मीदवार का नाम बिना किसी मुकाबले के घोषित कर दिया जाएगा।



ये भी पढ़ें: Hindi Row: 'भविष्य में भी ऐसी नीति स्वीकार नहीं करेंगे', हिंदी भाषा से जुड़ा आदेश वापस होने पर राउत की दो टूक

सोमवार को भट्टाचार्य ने जेपी नड्डा से मुलाकात की थी
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष पद की रेस में समिक भट्टाचार्य का नाम लगातार सामने आ रहा था। वहीं पार्टी के कई नेताओं की ओर से भी उन्हें समर्थन मिल रहा है। इससे पहले भट्टाचार्य के सोमवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास का अचानक दौरा करने से अटकलों को बल मिला है। पार्टी के एक सूत्र का कहना है, ऐसी खबरें हैं कि उन्हें (भट्टाचार्य को) आधिकारिक चैनल के माध्यम से आमंत्रित किया गया था और वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में नड्डा के साथ उनकी बैठक हुई, जो बंगाल भाजपा अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed