फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Rajya Sabha MP Harnath Singh says that China should understand that this is new India not of 1962

चीन को समझना चाहिए कि यह नेहरू का नहीं नरेंद्र मोदी का भारत है: भाजपा सांसद

Sun, 06 Sep 2020 10:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 06 Sep 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
BJP Rajya Sabha MP Harnath Singh says that China should understand that this is new India not of 1962
भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)

राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हरनाथ सिंह यादव ने रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के चीनी रक्षामंत्री जनरल वेई फेंगहे के साथ बैठक के बाद दिए बयान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह 1962 का भारत नहीं, बल्कि 2020 का भारत है। यह एक नया भारत है। यह मोदी का भारत है, एक मजबूत भारत है। चीनी रक्षामंत्री के साथ शुक्रवार को बैठक के दौरान सिंह ने कहा था कि भारत अपने पड़ोसी को एक इंच जमीन नहीं देगा। 

विज्ञापन


शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के मौके पर मॉस्को में चीनी रक्षामंत्री को नसीहत देते हुए सिंह ने कहा था कि द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल के अनुसार शांति के लिए आक्रामक रवैया ठीक नहीं है। मतभेदों को दूर करने के लिए भरोसा जरूरी है। इनमें सीमा विवाद और पैंगोंग झील भी शामिल है। एक-दूसरे के प्रति विश्वास, गैर-आक्रामकता और संवेदनशीलता एससीओ क्षेत्र की शांति, स्थिरता और सुरक्षा के लिए जरूरी है। 
विज्ञापन



यादव ने कहा कि चीन को यह समझना चाहिए कि यह 1962 का भारत नहीं; बल्कि 2020 का भारत है। यह नेहरू का भारत नहीं है; बल्कि नरेंद्र मोदी का भारत है। चीन, भारत से जिस जबान में बात करेगा, उससे अधिक आक्रामकता के साथ भारत उसे जवाब देगा। यादव ने रक्षामंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मॉस्को में चीनी रक्षामंत्री के साथ बैठक में स्पष्ट रूप से संदेश दिया है कि हम एक इंच भूमि भी नहीं हड़पने देंगे। हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed