फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP raises shivsena demand changing name of Aurangabad to Sambhajinagar

भाजपा ने की औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने की मांग, कहा- उद्धव अपने पिता के सपनों को करें साकार

Sat, 21 Dec 2019 09:51 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 21 Dec 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
BJP raises shivsena demand changing name of Aurangabad to Sambhajinagar
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

भाजपा ने औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर संभाजीनगर करने की मांग की है। पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को इस संबंध में औरंगाबाद नगर निगम (एएमसी) के महापौर नंदकुमार गोडेले से मुलाकात कर उनके सामने यह मांग रखी।

विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि शिवसेना ने दशकों पहले यह मांग की थी। इस संबंध में जून 1995 में एएमसी की आमसभा में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया था। हालांकि उस समय कांग्रेस पार्षद मुश्ताक अहमद ने प्रस्ताव को बंबई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ में चुनौती दे दी थी।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय से याचिका खारिज होने के बाद अहमद ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया था, जिसने शहर का नाम बदलने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। एएमसी में भाजपा के समूह के नेता प्रमोद राठौड़ और पार्टी के अन्य नेताओं ने गोडेले से मुलाकात कर इस संबंध में नगर निगम में नया प्रस्ताव पेश करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राठौड़ ने कहा, हमने महापौर से औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने के लिये एएमसी की आमसभा में नया प्रस्ताव पेश करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा शिवसेना सुप्रीमो दिवंगत बालासाहेब ठाकरे ने ही लगभग 30 साल पहले औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने का विचार रखा था। उनके बेटे उद्धव ठाकरे अब राज्य के मुख्यमंत्री हैं, लिहाजा उनके पास अपने पिता का सपना पूरा करने का मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed