फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Raised questions on citizenship and education of Rahul Gandhi

राहुल गांधी की नागरिकता और योग्यता पर भाजपा ने उठाए सवाल, मांगी सफाई

Sat, 20 Apr 2019 07:37 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 20 Apr 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
BJP Raised questions on citizenship and education of Rahul Gandhi
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दायर एक शिकायत का हवाला देते हुए भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष की नागरिकता और शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाए। भाजपा ने उनसे इस मामले पर सफाई देने को भी कहा। 

विज्ञापन


अमेठी सीट से गांधी की उम्मीदवारी के खिलाफ निर्वाचन अधिकारी को दी गई एक शिकायत पर भाजपा की यह प्रतिक्रिया सामने आई है। शिकायत में उनकी नागरिकता और योग्यता को लेकर आरोप लगाते हुए आपत्ति की गई थी। निर्वाचन आधिकारी ने इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख सोमवार को तय की है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने संवाददाताओं को बताया कि यह चौंकाने वाला है कि राहुल गांधी के वकील ने इन आपत्तियों पर जवाब देने के लिये वक्त मांगा है। उन्होंने कहा, 'यह गंभीर आरोप हैं। राहुल गांधी भारतीय नागरिक हैं या नही? क्या वह कभी ब्रिटिश नागरिक बने थे? उन्हें वास्तविक कहानी के साथ सामने आना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की तरफ से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने कहा कि ऐसे मामलों में निर्वाचन अधिकारी अंतिम प्राधिकार है, लेकिन चुनावी हलफनामे में जो लिखा है उसकी प्रमाणिकता की जांच वह नहीं कर सकता। 

उन्होंने कहा, 'अगर कोई आपत्ति उठाते हुए निर्वाचन अधिकारी से संपर्क करता है तो उन्हें प्रभावित पक्ष को जरूर सुनना चाहिए। अगर किसी को भी हलफनामे में दी गई जानकारी पर कोई भी आपत्ति है तो उस व्यक्ति को अदालत से संपर्क करना चाहिए। चुनावी हलफनामे को लेकर की गई किसी आपत्ति में निर्वाचन आयोग की कोई भूमिका नहीं होती है।'

राव ने दावा किया कि एक ब्रिटिश कंपनी ने अधिकारियों के समक्ष अपने प्रतिवेदन में गांधी को एक ब्रिटिश नागरिक बताया। राहुल गांधी ने 2004 में कहा था कि उन्होंने इस कंपनी में निवेश किया था। शिकायत का हवाला देते हुए, भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 2004 से 2014 के दौरान विभिन्न चुनावों में गांधी द्वारा दिए गए हलफनामे में विसंगतियां हैं और तथ्यों को दबाने का प्रयास किया गया।

राव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि कैंब्रिज विश्वविद्यालय से विकास अर्थशास्त्र में एमफिल किया था लेकिन बाद में दावा किया कि यह विकास अध्ययन में था। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जांच में यह पता चलता है कि उस वर्ष एक राहुल विंसी को डिग्री मिली थी न कि राहुल गांधी को। 

राव ने कहा, 'हम यह जानना चाहेंगे कि क्या राहुल गांधी विभिन्न देशों में कई नामों से जाने जाते हैं।' उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि क्या गांधी की योग्यता भी कांग्रेस के घोषणा-पत्र की तरह है जो हर पांच साल पर बदल जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed