{"_id":"694f9793ccc728cf010a9bfa","slug":"bjp-press-conference-target-congress-rahul-gandhi-sam-pitroda-global-party-alliance-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: 'राहुल गांधी भारत विरोध के स्थायी प्रतिनिधि', भाजपा ने साधा निशाना; पुतिन का जिक्र कर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: 'राहुल गांधी भारत विरोध के स्थायी प्रतिनिधि', भाजपा ने साधा निशाना; पुतिन का जिक्र कर लगाए गंभीर आरोप
Sat, 27 Dec 2025 01:53 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:53 PM IST
सार
भाजपा ने सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत विरोधी वैश्विक अलायंस से जुड़े हैं। उन्होंने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए और पूछा कि राहुल गांधी किसके दबाव में विदेश यात्राएं करते हैं और वहां भारत विरोधी बयानबाजी करते हैं।
विज्ञापन
सुधांशु त्रिवेदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। भाजपा सांसद ने राहुल गांधी पर भारत विरोधी गठबंधन का हिस्सा होने का आरोप लगाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'सैम पित्रोदा ने कल एक इंटरव्यू में कहा, कांग्रेस पार्टी ग्लोबल प्रोग्रेसिव अलायंस का हिस्सा है और उसी में भाग लेने के लिए राहुल गांधी जर्मनी गए थे। सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी इस अलायंस के सह-अध्यक्ष हैं और वे खुद इसके सदस्य हैं।' भाजपा ने कहा कि ग्लोबल प्रोग्रेसिव अलायंस भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़ा है।
जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा
भाजपा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सैम पित्रोदा से सवाल किया गया कि आप जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोगों के साथ उठते बैठते हैं, जिस पर पित्रोदा ने कहा- हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस पर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी से सवाल किया कि आपको किसकी परवाह है? किसके दबाव में राहुल गांधी विदेश जाते हैं? भाजपा ने सवाल किया कि क्या आप भारत विरोधी वैश्विक गठबंधन के सदस्य बन गए हैं? सैम पित्रोदा ने ये बात स्वीकार की है।
पुतिन का जिक्र कर भाजपा ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप
भाजपा ने कहा, 'हाल ही में राहुल गांधी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी मुलाकात न होने पर आपत्ति जताई थी। लेकिन मुलाकात सिर्फ मेजबान देश ही तय नहीं करता, बल्कि मेहमान देश भी तय करता है। राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं अभी आप जर्मनी गए थे, तो उन्होंने एक संस्थान में भारत विरोधी बयान दिया, लेकिन वह संस्थान रूस में प्रतिबंधित है।' जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर भाजपा ने कहा, '23 जनवरी 2020 को दावोस में जॉर्ज सोरोस ने कहा था कि दुनिया में सिविल सोसाइटी को फिर से स्थापित करने के लिए और राष्ट्रवादी ताकतों को हराने के लिए 10 लाख डॉलर का फंड खर्च करने का एलान किया था और प्रधानमंत्री मोदी का नाम साफ तौर पर लिया था। इससे ये साफ है कि राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी के द्वारा सत्ता पाने की संभावनाएं खत्म होती नजर आ रही हैं, इसलिए वे भारत विरोधी ताकतों की मदद से सत्ता पाने का दिवा-स्वप्न देख रहे हैं।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Congress: 'लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करने की सोची-समझी साजिश है एसआईआर', सीडब्ल्यूसी की बैठक में बोले खरगे
भाजपा का आरोप- कांग्रेस मैच प्रैक्टिस नहीं करती
भाजपा ने कांग्रेस की संगठनात्मक कमजोरी पर सवाल उठाए और आईना दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस की संगठन के स्तर पर कोई बैठकें या प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं होते, जबकि भाजपा में समय-समय पर संगठन के स्तर पर बैठकों का जिक्र किया। सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थिति उस बल्लेबाज जैसी है, जो कभी नेट प्रैक्टिस नहीं करता और जब मैच में आउट हो जाता है तो अंपायर के फैसले पर सवाल खड़े करता है।
अन्य वीडियो