फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP president Nadda says country confidence in the leadership of the PM Modi in seven years

मोदी सरकार के 7 साल पूरे: भाजपा अध्यक्ष नड्डा बोले-  प्रधानमंत्री की अगुवाई में देश का जगा आत्मविश्वास..आत्मनिर्भर भारत की राह बनी

Sun, 30 May 2021 10:58 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 30 May 2021 10:58 AM IST
सार

केंद्र में मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजपा अपनी उपलब्धियां गिना रही है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 7 साल के भीतर जिस तेजी से विकास हुआ है, वह अपने आप उल्लेखनीय है। 

विज्ञापन
BJP president Nadda says country confidence in the leadership of the PM Modi in seven years
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के सात साल पूरा होने पर दावा किया कि इस दौरान ना सिर्फ देश का आत्मविश्वास जागा बल्कि गांव के गरीबों ओर वंचितों को पहली बार एहसास हुआ कि केंद्र में उनकी अपनी सरकार है। । नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी और ‘‘राजग परिवार’’ को बधाई और शुभकामनाएं दीं ओर कहा कि भाजपा आज के दिन को ‘‘सेवा दिवस’’ के रूप में मनाएगी और इस दौरान उसके कार्यकर्ता एक लाख गांवों में सेवा कार्य करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशवासियों ने चुनौतियों का डटकर सामना किया। उनके मार्गदर्शन में भारत का आत्मविश्वास जागा, आत्मनिर्भर भारत की राह बनी है और देश के गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित व वंचित को पहली बार यह अहसास हुआ है कि केंद्र में उनकी अपनी सरकार है।’
विज्ञापन


कोरोनाकाल में सरकार ने करोड़ों लोगों की मदद की- नड्डा
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर भारतीय की चिंता करते हुए तुरंत राहत पैकेज घोषित किए। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र, संगठन व सभी से जरूरतमंदों की मदद करने के प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा ने ‘‘सेवा ही संगठन’’ के मंत्र को आत्मसात किया और संकट काल में करोड़ों लोगों तक मदद पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन





गौरतलब है कि 23 मई 2019 में लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। भाजपा ने 303 सीटें जीतकर जनादेश हासिल किया और नरेंद्र मोदी ने 30 मई को लगातार दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed