फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President JP Nadda will flag off Vijaya Sankalpa Yatra in Karnataka Today

Vijaya Sankalpa Yatra: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक में विजय संकल्प यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

Sat, 21 Jan 2023 03:54 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बंगलूरू।
एजेंसी, बंगलूरू। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 21 Jan 2023 03:54 AM IST
सार

विजय संकल्प यात्रा में घर-घर पहुंचकर भाजपा सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके जरिए बूथ स्तर पर पार्टी के आधार को मजबूती दी जाएगी। अगले नौ दिनों के लिए आयोजित इस राज्यव्यापी यात्रा के दौरान भाजपा ने एक करोड़ से अधिक नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन
BJP President JP Nadda will flag off Vijaya Sankalpa Yatra in Karnataka Today
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को चुनावी राज्य कर्नाटक के विजयपुरा से नौ दिवसीय राज्यव्यापी विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा विजयपुरा से शुरू होगी और पूरे राज्य से होकर गुजरेगी। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी करुणाकर खसले के अनुसार, नड्डा शनिवार सुबह एक विशेष विमान से कलबुर्गी पहुंचेंगे और विजयपुरा स्थित ज्ञान योगाश्रम में श्री सिद्धेश्वर महास्वामी जी को श्रद्धांजलि देंगे। उनका हाल ही में निधन हो गया था। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाने नगथाना विधानसभा क्षेत्र जाएंगे। यात्रा 29 जनवरी तक चलेगी।

विज्ञापन


इसी साल कर्नाटक में होने हैं विधानसभा चुनाव
राज्य विधानसभा के चुनाव में अब चूंकि लगभग चार महीने ही बचे हैं, लिहाजा भाजपा ने अपने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यादगिर और कलबुर्गी की यात्रा के दो दिन बाद शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री ने उत्तर कर्नाटक के इन जिलों में करोड़ों रुपये की सिंचाई, पेयजल और राजमार्ग परियोजनाओं की शुरुआत की और घुमंतू जनजाति लंबानी को हक्कू पत्र (भूमि के स्वामित्व का हक) का वितरण किया।
विज्ञापन


पार्टी जोड़ेगी एक करोड़ से अधिक नए कार्यकर्ता
सूत्रों के मुताबिक, यात्रा में घर-घर पहुंचकर भाजपा सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके जरिए बूथ स्तर पर पार्टी के आधार को मजबूती दी जाएगी। अगले नौ दिनों के लिए आयोजित इस राज्यव्यापी यात्रा के दौरान भाजपा ने एक करोड़ से अधिक नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महासचिव और विधानपरिषद के पूर्व सदस्य सिद्दराजू ने कहा कि हमारी पार्टी के 224 निर्वाचन क्षेत्रों के 312 मंडलों में 39 संगठनात्मक चुनावी जिले हैं। कर्नाटक में 58,186 बूथ हैं। यह विजय संकल्प यात्रा पूरे राज्य में एक समय में शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के अभियान में केंद्र में पांच कार्यक्रम हैं, जिनमें घर-घर दस्तक अभियान के तहत दो करोड़ लोगों तक पहुंचना, घर-मालिकों की अनुमति से दीवारों पर चित्र उकेरना, डिजिटल वॉल पेंटिंग बनाना, सदस्यता अभियान और लाभार्थियों के साथ बातचीत करना शामिल है।

सिद्दराजू ने बताया कि परिवार के सदस्यों को पार्टी के समर्पित फोन नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भाजपा का सदस्य बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकांश स्थानों पर, पार्टी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद का आयोजन भी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed