फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President JP Nadda trageted TMC and AAP in Goa ahead of Assembly Election in 2022 news in Hindi

गोवा-मणिपुर में जेपी नड़डा: बोले- टीएमसी-आप को बाहर का रास्ता दिखाए जनता, भाजपा को मजबूत कर विकास का रास्ता चुनें

Thu, 25 Nov 2021 05:09 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 25 Nov 2021 05:09 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को गोवा में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की तारीफ की और राज्य की जनता से भाजपा को एक बार फिर जीत दिलाने की अपील की।

विज्ञापन
BJP President JP Nadda trageted TMC and AAP in Goa ahead of Assembly Election in 2022 news in Hindi
मणिपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इसे लेकर जनता को लुभाने के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी कोशिशों में लगे हुए हैं। वर्तमान में यहां सत्ता में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आगामी चुनाव की तैयारियों के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की सत्ता में मौजूद तृणमूल कांग्रेस और दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) ने भी यहां पूरी ताकत से चुनाव लड़ने का एलान किया है। नड्डा ने इन पार्टियों को निशाने पर लेते हुए गोवा की जनता से अपील की कि इन्हें हार का रास्ता दिखाएं और भाजपा को समर्थन देकर विकास के रास्ते को चुनें।

विज्ञापन
Trending Videos

'पश्चिम बंगाल में अपराध, दिल्ली में विज्ञापन'

उत्तरी गोवा की वालपोई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए नड्डा ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की अगुवाई वाली सरकार के प्रदर्शन की सराहना की। यहां मुख्यमंत्री सावंत के साथ केंद्रीय मंत्री श्रीपद नायक और स्थानीय विधायक विश्वजीत सिंह राणे भी मौजूद रहे।

नड्डा ने टीएमसी को निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर हम महिलाओं के खिलाफ अपराधों को देखें, बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखें और कुल अपराध दर को देखें तो पश्चिम बंगाल में ये सब मौजूद हैं। वहीं, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार पर उन्होंने केवल विज्ञापन की राजनीति करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

पूर्व सीएम मनोहर परिकर को भी याद किया

नड्डा ने इस दौरान गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मनोहर परिकर को भी याद किया। उन्होंने कहा कि मनोहर परिकर ने गोवा के लोगों की जीवनशैली में विकास का सपना देखा था। मुझे याद है कि जब अपने अंतिम समय में वह बीमारी से लड़ रहे थे तब उन्होंने लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर अटल सेतु पुल का निरीक्षण किया था और कहा था 'हाऊ इज दि जोश'।

भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मनोहर परिकर के नक्शेकदम पर चल रहे हैं जिन्होंने गोवा की जनता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीके की पहली खुराक की 100 फीसदी कवरेज का महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल करने के लिए गोवा सरकार को बधाई भी दी।

विज्ञापन

विपक्ष से पूछा, बताइए मोदी टीका कैसा था?

उन्होंने कहा कि जब 2020 में कोविड शुरू हुआ था, अप्रैल में एक टास्क फोर्स का गठन किया गया था और भारत अपनी खुद का टीका विकसित करने के लिए तैयार था। नौ महीने के अंदर प्रधानमंत्री ने देश को दो टीके दिए। अब जो पार्टियां यहां आ रही हैं वो दूसरों से टीकाकरण न करवाने के लिए कहा करती थीं कि इसके ट्रायल ढंग से नहीं हुए हैं।

नड्डा ने आगे कहा कि तब वो इसे 'मोदी टीका' और 'भाजपा का टीका' कहा करते थे। आज सबने टीका लगवा लिया है। मैं पूछता हूं बताएं कि मोदी टीका कैसा था? क्या आपको बीमारी से सुरक्षा मिली? इन लोगों ने जनता को गुमराह करने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री का विरोध करते हुए वह देश की जनता का विरोध करते हैं और अब वोट मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed