फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President JP Nadda to interact with group of Head of Missions to India

भाजपा को जानो कार्यक्रम: आज 14 देशों के भारत के मिशन प्रमुखों से मुलाकात करेंगे जेपी नड्डा, विदेशों तक पहुंचाएंगे पार्टी के काम

Mon, 16 May 2022 06:06 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 16 May 2022 06:06 AM IST
सार

विदेशों तक भाजपा के काम को बताने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल के तहत दूसरी बार जेपी नड्डा 14 देशों के प्रमुखों के साथ मुलाकात करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
BJP President JP Nadda to interact with group of Head of Missions to India
जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नड्डा सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा को जानो पहल के तहत 14 देशों के भारत के मिशन प्रमुखों के साथ चर्चा करेंगे। विदेशों तक भाजपा के काम को बताने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल के तहत दूसरी बार जेपी नड्डा 14 देशों के प्रमुखों के साथ मुलाकात करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


जेपी नड्डा ने छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर विशेष रूप से विदेशी लोगों को पार्टी की ऐतिहासिक यात्रा और जारी गतिविधियों के बारे में सूचित करने के लिए ये पहल शुरू की थी और तब 13 देशों के मिशन प्रमुखों के साथ बातचीत की थी।
विज्ञापन


पार्टी ने एक बयान में कहा कि वह भविष्य में भी विदेशी राजनयिकों के छोटे समूहों के साथ इस तरह की चर्चा जारी रखने का इरादा रखती है। बयान के मुताबिक, विभिन्न देशों के राजनीतिक दलों के साथ प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान की भी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मुताबिक, इस पहल के जरिये पार्टी अपनी ऐतिहासिक यात्रा, विचारधारा, संरचना और जारी गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी पेश करेगी। पार्टी ने कहा कि नड्डा मेहमानों के सवालों का जवाब भी देंगे। कार्यक्रम के दौरान जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की यात्रा को दर्शाने वाली एक 'डाक्यूमेंट्री फिल्म' भी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed