{"_id":"5ff853188ebc3e32eb6f707a","slug":"bjp-president-jp-nadda-to-inaugurate-ek-mutthi-chawal-sangrah-campaign-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में भाजपा शुरू करेगी 'एक मुट्ठी चावल संग्रह' अभियान, नड्डा करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में भाजपा शुरू करेगी 'एक मुट्ठी चावल संग्रह' अभियान, नड्डा करेंगे उद्घाटन
Fri, 08 Jan 2021 06:12 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 08 Jan 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : twitter.com/JPNadda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारियों को तेजी देने का काम कर रही है। पार्टी ने राज्य में 'एक मुट्ठी चावल संग्रह' अभियान शुरू करने का एलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिसे में इस अभियान का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह एक किसान परिवार के यहां भोजन भी करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कार्यक्रम के अनुसार नड्डा एकदिवसीय दौरे पर शनिवार सुबह 11 बजे बर्धमान पहुंचेंगे। इस दौरान वह एक रोड शो करेंगे और पार्टी की कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करेंगे। बलूनी ने बताया कि बर्धमान पहुंचने के बाद नड्डा सबसे पहले पूर्वी बर्धमान के कटवा के पास प्रसिद्ध श्री राधा गोबिंद मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
पूरा दिन किसानों के साथ बिताएंगे नड्डा
बलूनी ने बताया कि इसके बाद जिले के ही जगदानंदपुर गांव में ‘कृषक सुरक्षा’ ग्राम सभा को संबोधित कर राज्य भर में भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित की जाने वाली 40 हजार सभाओं की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘इसके पश्चात् वे जगदानंदपुर गांव में घर-घर जाकर ‘एक मुट्ठी चावल संग्रह’ अभियान की शुरुआत करेंगे। वे पूरा दिन बर्धमान जिले में किसानों के साथ ही बिताएंगे।’’
विज्ञापन
भाजपा नेता ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 2021 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी राज्य के 73 लाख किसानों के घर-घर पहुंचेगी। उन्होंने कहा, 'एक मुट्ठी चावल संग्रह अभियान भाजपा के लिए किसानों की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। नड्डा जगदानंदपुर गांव में ही एक किसान परिवार के घर दोपहर का भोजन करेंगे।’’ नड्डा बर्दवान क्लॉक टॉवर से लॉर्ड कर्जन गेट तक एक रोड शो करेंगे।
पार्टी की चुनावी रणनीति पर करेंगे चर्चा
नड्डा का यह कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन पिछले चार एक महीने से अधिक समय से जारी है। तय कार्यक्रम के मुताबिक जेपी नड्डा बर्धमान में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे और उसके बाद पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक पर विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
ज्ञात हो इसी साल के मध्य में पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव होने हैं। पार्टी ने वहां की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। लोकसभा चुनाव में राज्य की 18 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद भाजपा का उत्साह और बढ़ा हुआ है। राज्य में चुनाव अभियान को धार देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हर महीने राज्य का दौरा करने वाले हैं।