फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President JP Nadda talked about performance of central government in fight against Coronavirus

असम जन संवाद रैली में बोले नड्डा, कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने उठाए सही कदम

Tue, 23 Jun 2020 06:34 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 23 Jun 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
BJP President JP Nadda talked about performance of central government in fight against Coronavirus
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को हुई असम जन संवाद रैली में कोरोना वायरस से निपटने में केंद्र सरकार के कदमों का बखान किया। नड्डा ने कहा, जब लॉकडाउन लगाया गया था, हम सब यही सोच रहे थे कि पार्टी की गतिविधियां आगे कैसे बढ़ेंगी? हम करोड़ों लोगों की सेवा कैसे करेंगे? क्या पार्टी भी लॉकडाउन में चली जाएगी? लेकिन मैं खुश हूं कि पार्टी ने लाखों कार्यकर्ताओं को करोड़ों लोगों की सेवा के लिए डिजिटल माध्यम को प्रोत्साहित किया। 

विज्ञापन

 

नड्डा ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में छह दशकों के विकास के अंतराल को छह महीने में पाटने में सफल रहे हैं। साल 2014 को याद करें जो नीतिगत पक्षाघात से ग्रस्त था, देश में निराशा का माहौल था, व्यवस्थापक के पास कोई नजरिया नहीं था और भारत को सबसे भ्रष्ट देशों में से एक में गिना जाता था। उन्होंने कहा अब यह बदल चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में देश की गरिमा बढ़ी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उठाए गए सरकार के कदमों के बारे में नड्डा ने कहा कि आज हमारे देश में रोजाना चार लाख पीपीई किट बन रही हैं। कोरोना वायरस से पहले इनका उत्पादन शून्य के करीब था। उन्होंने कहा कि आज हम डेढ़ लाख कोरोना जांच रोजाना करने में समर्थ हैं। देश में कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए समर्पित एक हजार अस्पताल , दो लाख बेड, 20 हजार आईसीयू यूनिट और 21 हजार वेंटिलेटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed