फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President JP Nadda on West Bengal Visit, to inaugurate working committee meeting

JP Nadda: आंतरिक कलह के बीच पश्चिम बंगाल दौरे पर भाजपा अध्यक्ष, कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं में फूकेंगे जान 

Wed, 08 Jun 2022 02:37 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 08 Jun 2022 02:37 PM IST
सार

पिछले महीने भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने भी पश्चिम बंगाल का दौरा किया था। इसके बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मंगलवार शाम पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
BJP President JP Nadda on West Bengal Visit, to inaugurate working committee meeting
जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में दलबदल और आंतरिक कलह से जूझ रही भाजपा में जान फूंकने के लिए जेपी नड्डा मंगलवार को राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंच चुके हैं। आज वह भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे और संकट से जूझ रही भाजपा की राज्य ईकाई की समस्याओं का समाधान करेंगे। तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रासबिहारी बोस संस्थान का दौरा गया। इसके बाद वह वंदे मातरम भवन भी पहुंचे। 

विज्ञापन


नड्डा ने इस दौरान कहा,  'वंदे मातरम' जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मंत्र बन गया, यहां बंकिम चंद्र जी ने लिखा था। आज इस जगह का दौरा करके मुझे गर्व महसूस हो रहा है। इस जगह की यात्रा ने मुझे देश के लिए अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए नए जोश और दृढ़ संकल्प से भर दिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने पहले अमित शाह भी पहुंचे थे पश्चिम बंगाल 
दरअसल, विधानसभा चुनाव में टीएमसी की प्रचंड जीत के बाद पार्टी में आंतरिक मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। इसी के चलते पिछले महीने भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्य का दौरा किया था। इसके बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मंगलवार शाम पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। 



दिलीप घोष को लगाई थी फटकार
नड्डा ऐसे समय में पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं, जब पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष को लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व खुश नहीं है। वह लगातार अपने बयानों से पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी नेता दिलीप घोष से कहा है कि वह अपने ही साथी के बारे में पश्चिम बंगाल या कहीं और मीडिया या किसी भी सार्वजनिक मंच पर कुछ भी कहने से बचें। 

सिंह ने घोष को लिखे एक पत्र में कहा था कि पश्चिम बंगाल में पार्टी अध्यक्ष, विधानसभा में विधायक और अब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद होने के तौर पर पार्टी कार्यकर्ता आपकी ओर दिशानिर्देश, सहयोग और प्रोत्साहन के लिए देखते हैं। आपने बंगाल भाजपा का अध्यक्ष रहते हुए जिन अच्छे कार्यों की शुरुआत की थी वह उसे जारी रखने के लिए आपसे सहयोग चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed