फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President JP Nadda Karnataka visit ahead of assembly elections news updates

Karnataka: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कर्नाटक दौरा आज से, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Sun, 19 Feb 2023 05:48 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 19 Feb 2023 05:48 AM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए राज्य में पार्टी के शीर्ष अधिकारियों की बैठक में भी शामिल होंगे। तीन दिवसीय यात्रा के दौरान भाजपा अध्यक्ष श्रृंगेरी मठ भी जाएंगे।

विज्ञापन
BJP President JP Nadda Karnataka visit ahead of assembly elections news updates
जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का यह दौरा पार्टी की चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा की राज्य इकाई ने बताया कि नड्डा रविवार को उडुपी और बेलूर में जनसभा को संबोधित करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह मंगलुरु भी एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही चिक्कमंगलुरु में एक बाइक रैली में भाग लेंगे।
विज्ञापन


नड्डा हासन में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। वह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए राज्य में पार्टी के शीर्ष अधिकारियों की बैठक में भी शामिल होंगे। तीन दिवसीय यात्रा के दौरान भाजपा अध्यक्ष श्रृंगेरी मठ भी जाएंगे, जो श्रृंगेरी आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार पीठों में से एक है।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष नड्डा का दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब जेडीएस (जनता दल-सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी पर श्रृंगेरी मठ को विभाजित करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed