फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President JP Nadda attends micro donation rally says PM Modi fulfilled New India dream by installing Subhash Chandra Bose statue at India Gate

बयान: भाजपा की माइक्रो डोनेशन रैली में शामिल हुए जेपी नड्डा, बोले- पीएम मोदी ने साकार किया नेताजी के न्यू इंडिया का सपना

Sun, 23 Jan 2022 10:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 23 Jan 2022 10:41 PM IST
सार

राष्ट्रीय डोनेशन रैली में वीडियो क्रॉफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा का यह माइक्रो डोनेशन अभियान राजनीति में आम जन को पार्टी में स्वामित्व का भाव देकर जन भागीदारी की संस्कृति को बढ़ावा देगा।

विज्ञापन
BJP President JP Nadda attends micro donation rally says PM Modi fulfilled New India dream by installing Subhash Chandra Bose statue at India Gate
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि जिस न्यू इंडिया का सपना नेताजी ने देखा था, वो सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया है, वह स्वागत योग्य है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय डोनेशन रैली में वीडियो क्रॉफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा का यह माइक्रो डोनेशन अभियान राजनीति में आम जन को पार्टी में स्वामित्व का भाव देकर जन भागीदारी की संस्कृति को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान पार्टी के भीतर आत्मनिर्भरता और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम है।  
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा, यह अभियान 11 फरवरी 2022 तक चलने वाला है। इस अभियान के माध्यम से हम देश के जन-जन को जागृत कर रहे हैं कि किस प्रकार हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मिशन को पूरा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने पिछले साल 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर इस अभियान की शुरुआत की थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने दान किया और लोगों से दान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसमें 5 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक दान किया जा सकता है। नड्डा ने इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा की पत्रिका सुशासन का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed