फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President JP Nadda Asaam Tripura Visit PM Narendra Modi Railly Latest News Update

JP Nadda: असम-त्रिपुरा के दौरे पर नड्डा, कांंग्रेस पर जमकर घेरा, बोले- वह सिर्फ परिवार की पार्टी

Mon, 29 Aug 2022 09:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला/गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला/गुवाहाटी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 29 Aug 2022 09:36 PM IST
सार

त्रिपुरा के खुमुलवंग में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आत्मनिर्भर समाज की कल्पना जनजातीय समाज की कल्पना से जुड़ी हुई है। जनजातीय समाज आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का प्रयास करता है।

विज्ञापन
BJP President JP Nadda Asaam Tripura Visit PM Narendra Modi Railly Latest News Update
JP Nadda - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्वोत्तर के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गुवाहाटी में भाजपा के संगठनात्मक कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। दरअसल, नड्डा दोपहर बाद त्रिपुरा से असम पहुंचें और पुनर्निर्मित ‘पद्म भवन’ का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री सहित पूर्वोत्तर भारत के सभी आठ राज्यों की भाजपा इकाई के अध्यक्ष मौजूद रहे।

विज्ञापन


इससे पहले त्रिपुरा के खुमुलवंग में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आत्मनिर्भर समाज की कल्पना जनजातीय समाज की कल्पना से जुड़ी हुई है। जनजातीय समाज आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का प्रयास करता है। प्रधानमंत्री ने देश की जनजातीय ताकत और गौरव को पहचाना है। देश पर जब-जब कोई संकट आया है तो रक्षा करने के लिए जनजातीय समाज हमेशा आगे आया है। पहली बार भारत सरकार में जनजातीय समाज को बहुत ज्यादा प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है।
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने तृणमूल कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा टीएमसी की जनविरोधी नीति, भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन, महिला अत्याचार के खिलाफ है। राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून के शासन की क्या स्थिति है? वहां एक महिला मुख्यमंत्री है और महिला तस्करी में पश्चिम बंगाल शीर्ष पर है। शर्मनाक !
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद वहां हिंसा हुई। टीएमसी कानून के राज की अवहेलना करती रही है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस मूकदर्शक बनी हुई है। भाजपा बंगाल की जनता की आवाज बन गई है।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा तीन साल में बंगाल में अपना वोट शेयर तीन फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर सकती है, तो पार्टी पांच साल में 40 फीसदी वोट शेयर भी हासिल कर सकती है। नड्डा ने कहा कि बंगाल के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में जो कुछ हुआ है, उसे देखकर शर्म आनी चाहिए।

डबल इंजन की सरकार में हुआ त्रिपुरा का सर्वांगीन विकास: नड्डा
इससे पहले भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने त्रिपुरा में कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के पूर्व सीएम बिप्लब देव के नेतृत्व में जब त्रिपुरा में सरकार आई और इसको आगे चलकर डॉ. मानिक शाह ने संभाला तो हर क्षेत्र में विकास हुआ और अष्ट लक्ष्मी स्वरूप त्रिपुरा का उदय हुआ। त्रिपुरा के लोगों का प्रति व्यक्ति आय 30 प्रतिशत बढ़ा है। उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष दो दिवसीय यात्रा पर त्रिपुरा आए हुए थे। उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में त्रिपुरा में खेलों को बढ़ावा दिया गया है। यहां पर प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है और पर्यटन को फोकस में रखा गया है। त्रिपुरा में केवल स्टेट और नेशनल कनेक्टिविटी ही नहीं बल्कि इंटरनेशन कनेक्टिविटी की तरफ एक लंबी छलांग लगाई है।

नड्डा ने कहा कि भाजपा के शासन काल में हर ओर विकास हो रहा है। उन्होंने सीपीएम की 35 साल की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, सीपीएम ने 35 साल की सरकार में न ही महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कोई काम और ना ही युवाओं को कुछ दिया। 35 साल की सरकार में भ्रष्टाचार, स्मगलिंग, घुसपैठ और आतंकवाद चरम पर रहा।

कांग्रेस एक परिवार की पार्टी में बदल गई: नड्डा
इसके बाद जेपी नड्डा ने असम में कहा कि कांग्रेस अब राष्ट्रीय राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार की पार्टी है। वे गुवाहाटी में पूर्वोत्तर भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के बाद एक कार्यकर्ता समारोह को संबोधन कर रहे थे। वे एक दिवसीय असम यात्रा पर आए थे।

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी थी, लेकिन अब यह सही मायने में एक राष्ट्रीय पार्टी नहीं है। कांग्रेस कुछ राज्यों तक सीमित है। यह एक परिवार की पार्टी नहीं बल्कि एक राजनीतिक पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य के हर प्रखंड और मंडल में अपना कार्यालय स्थापित करने पर विचार कर रही है। इससे पहले उन्होंने मां कामाख्या के दर्शन किए। 


इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा दो से तीन साल के भीतर राज्य के हर मंडल और ब्लॉक में अपने कार्यालय स्थापित करेगी। सरमा ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने और पूर्वोत्तर को इसकी उचित पहचान मिलने के बाद ही पूर्वोत्तर बदल गया और मुख्यधारा में शामिल हो गया। पूर्वोत्तर भाजपा कार्यालय हमेशा पूर्वोत्तर राज्य के बीच एकता का प्रतीक रहेगा जो भाजपा के कार्यकाल में और मजबूत हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed